1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी हैं कोरोना संक्रमित, ये सितारे भी आए कोविड की चपेट में

अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी हैं कोरोना संक्रमित, ये सितारे भी आए कोविड की चपेट में

 Published : Jan 09, 2022 07:34 am IST,  Updated : Jan 09, 2022 07:37 am IST

मनोरंजन जगत की हस्तियां लगातार कोरोना संक्रमित हो रही है। हाल ही में मशूहर सिंगर अरिजीत सिंह कोरोना पॉजिटिव हैं।

अरिजीत सिंह- India TV Hindi
अरिजीत सिंह Image Source : TWITTER/ANRAO721

Highlights

  • अभिनेत्री नफीसा अली और अभिनेत्री मानवी गागरू भी कोरोना संक्रमित हैं
  • इन कलाकारों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अरिजीत के अलावा उनकी पत्नी भी कोविड पॉजिटिव हो गई हैं। 

अरिजीत सिंह ने फेसबुक का रुख करते हुए लिखा कि वह, उनकी पत्नी कोयल रॉय कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लिखा, ''मैं और मेरी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हम पूरी तरह ठीक हैं और हमने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।''

वरिष्ठ अभिनेत्री नफीसा अली और अभिनेत्री मानवी गागरू शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। 'मेजर साब', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'यमला पगला दीवाना' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' जैसी फिल्मों में अभिनय के लिये जानी जाने वाली अली ने गोवा के एक अस्पताल से अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली।

उन्होंने लिखा, ''तेज बुखार और गले में खराश है लेकिन गोवा में मेरी बेहतरीन मेडिकल टीम के सहयोग से तबीयत बेहतर हो रही है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिन में होम क्वारंटीन में रहने की अनुमति मिल जाएगी। #कोविड पॉजिटिव।''

गागरू ने कोविड-19 के चपेट में आने की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये दी। उन्होंने लिखा, ''मुझे हल्के लक्षण है। बहुत नींद आ रही है। ''

इससे पहले, दिन में फिल्मकार मधुर भंडारकर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन