1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परफॉर्मेंस के दौरान मंच पर ही नाखून काटने लगे अरिजीत सिंह, वीडियो देख फैंस बोले- 'नहा भी लेते'

परफॉर्मेंस के दौरान मंच पर ही नाखून काटने लगे अरिजीत सिंह, वीडियो देख फैंस बोले- 'नहा भी लेते'

 Published : May 07, 2024 05:21 pm IST,  Updated : May 07, 2024 05:41 pm IST

अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर परफॉर्मेंस से दौरान मंच पर कुछ ऐसा करते नजर आ रहे हैं, जिसे देख आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।

 Arijit Singh- India TV Hindi
मंच पर नाखून काटते दिखे अरिजीत Image Source : X

अपनी सुरीली आवाज और रोमांटिक गानों से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड जगत के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह आज दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। ये उन गायकों में से एक हैं जिन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब वो दुनियाभर में फेमस हैं। अरिजीत सिंह की आवाज का जादू आज कल हर हिंदी फिल्म में देखने को मिलता है। फिल्में उनके गाने के बिना पूरी नहीं होतीं। अरिजीत सिंह के सभी गाने सुपरहिट बन जाते हैं। वैसे तो अरिजीत सिंह हमेशा ही अपने गानों की वजह से सर्खियों में रहते हैं। लेकिन सिंगर के इस वक्त सुर्खियों में आने की वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वो मंच पर गाना तो गाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसी के साथ उन्होंने कुछ ऐसा अनोखा काम भी कर डाला, जिसके चलते कई यूजर्स उन्हें अनप्रोफेशनल बता रहे हैं।

मंच पर ही काटने लगे नाखून

दरअसल, हाल ही में अरिजीत सिंह का दुबई में कॉन्सर्ट हुआ था, जिसमें उन्हें सुनने के लिए तमाम फैंस आए थे। इस कॉन्सर्ट से उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि सिंगर  लाखों लोगों की भीड़ के बीच मंच पर गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान अगर आप नोटिस करे तो आप देखेंगे कि अरिजीत सिंह गाना गाते-गाते अपने नाखून भी काटते हुए नजर आ रहे हैं। अब सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स तो उन्हें ऐसा करता देख अनप्रोफेशनल भी कह रहे हैं।

 यूजर्स के काॅमेंट

अरिजीत सिंह का ये वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, 'बेहद अनप्रोफेशनल।' वहीं दूसरे ने लिखा, भाई रात को नाखून नहीं काटते। एक ने लिखा है- 'उन्हें कॉन्सर्ट से पहले ऐसा करना चाहिए था, यह बेहद गलत बात है।' वहीं एक यूजर ने तो सिंगर का मजाक बनाते हुए ये तक लिख दिया है कि -'भाई नहा भी लेते', इसी तरह से तमाम यूजर्स काॅमेंट कर अरिजीत सिंह के इस हरकत का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन