1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का इंटेंस लुक आया सामने, शर्टलेस तस्वीर शेयर कर दिखाई मस्कुलर बॉडी

'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का इंटेंस लुक आया सामने, शर्टलेस तस्वीर शेयर कर दिखाई मस्कुलर बॉडी

 Published : May 09, 2024 04:37 pm IST,  Updated : May 09, 2024 04:37 pm IST

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के सेट से एक बिहाइंड द सीन तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्टर की मस्कुलर बॉडी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

Arjun Kapoor Latest Photos from Singham Again set- India TV Hindi
अर्जुन कपूर Image Source : INSTAGRAM

कुछ समय पहले ही 'सिंघम अगेन' के मेकर्स ने घोषणा की थी कि रोहित शेट्टी की इस फ्रैंचाइजी फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं इस अनाउंसमेंट के बाद से लोग उन्हें खलनायक के किरदार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अर्जुन कपूर ने 'सिंघम अगेन' के सेट से एक बीटीएस तस्वीर शेयर भी की है, जिसमें उसका इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर में एक्टर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'शूट लाइफ' को लेकर अपडेट शेयर की है।

सिंघम अगेन के विलेन बने अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' के सेट से अपनी 'शूट लाइफ' की एक तस्वीर शेयर की। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरीज सेक्शन में अपनी वैनिटी वैन से एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म में उनका लुक कैसे हो सकता है। इसका खुलासा किया है। एक्टर ने जो मिरर सेल्फी ली है उसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एक परफ्यूम और कॉफी मग की झलक भी दिखाई दे रही है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'शूट लाइफ!! #सिंघम अगेन।'

Arjun Kapoor
Image Source : INSTAGRAM'सिंघम अगेन' से अर्जुन कपूर का इंटेंस लुक आया सामने

सिंघम अगेन की लेडी सिंघम

अजय देवगन और दीपिका पादुकोण स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी हैं। ये फिल्म रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। इस फिल्म में करीना कपूर और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ काम करेंगी। दीपिका रोहित शेट्टी की फिल्म में 'लेडी सिंघम' की भूमिका निभा रही हैं।

सिंघम अगेन के बारे में 

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, 'सिंघम अगेन', 'सिंघम' (2011) और 'सिंघम रिटर्न्स' (2014) के बाद तीसरी किस्त है। हालांकि, यह रोहित की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। इसके दो पार्ट हिट होने के बाद अब इसके तीसरे पार्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की लंबी चौड़ी स्टार कास्ट का लुक भी काफी कमाल का है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन