1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विलेन बनते ही पलटी फ्लॉप हीरो की किस्मत, वजन बढ़ने से थे परेशान, अब जिम में बहा रहे पसीना

विलेन बनते ही पलटी फ्लॉप हीरो की किस्मत, वजन बढ़ने से थे परेशान, अब जिम में बहा रहे पसीना

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 20, 2024 03:31 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 03:31 pm IST

अर्जुन कपूर ने अपने वर्कआउट की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। हाल ही में विलेन बनकर गर्दा उड़ाने वाले एक्टर अर्जुन कपूर बीते कुछ समय से वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर बीते दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में खलनायकी को लेकर खूब सराहे गए। लंबे समय से बतौर हीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे अर्जुन कपूर के विलेन बनते ही उनका करियर पटरी पर आ गया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था कि बीते कुछ समय से वजन बढ़ने की समस्या को लेकर परेशान हैं। अब इस समस्या से अर्जुन कपूर सीधे-सीधे निपटने के लिए तैयार हो गए हैं। अर्जुन कपूर अब जिम में खूब पसीना भी बहा रहे हैं। अर्जुन ने अपने वर्कआउट सेशन की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की हैं। 

जिम में खूब पसीना बहा रहे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर का करियर एक बार फिर से पटरी पर लौट आया है। अपनी फिल्म सिंघम अगेन की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद अर्जुन कपूर काफी खुश भी हैं। बीते कुछ समय से परेशान चल रहे अर्जुन कपूर ने बताया था कि वे वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। इसका भी इलाज अर्जुन कपूर ने शुरू कर दिया है। अर्जुन कपूर ने अपने फैन्स के साथ वर्कआउट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'बुधवार का वर्कआउट खत्म हुआ।' 

26 फिल्मों में किया काम

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अब तक 12 साल का सफर तय कर लिया है। 12 साल के करियर में अर्जुन कपूर ने 26 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अर्जुन कपूर ने साल 2012 में आई फिल्म इश्कजादे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आईं थीं। अर्जुन कपूर की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद लगातार फिल्में करते रहे। हालांकि बीते कुछ साल से अर्जुन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो रही थी। इसी के चलते अर्जुन कपूर ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में विलेन का किरदार प्ले किया है। इस किरदार के लिए अर्जुन ने काफी तारीफें भी बटोरी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन