1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पांच साल का रिलेशनशिप और दो बच्चे, फिर भी गर्लफ्रेड से शादी नहीं करना चाहते अर्जुन रामपाल, बताई वजह

पांच साल का रिलेशनशिप और दो बच्चे, फिर भी गर्लफ्रेड से शादी नहीं करना चाहते अर्जुन रामपाल, बताई वजह

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 01, 2024 04:03 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 04:03 pm IST

अर्जुन रामपाल 2019 में अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो गए थे, जिनसे उन्होंने 1998 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां महिका और मायरा हैं। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं, दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन अब तक दोनों ने शादी नहीं की है।

Arjun Rampal- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के 2 बेटे हैं। Image Source : INSTAGRAM

अर्जुन रामपाल काफी सालों से साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम एरिक और आरव है। लेकिन, 2 बच्चे होने के बाद भी अब तक दोनों ने शादी नहीं की है। जबकि, अभिनेता 2019 में ही अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो चुके हैं। अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से दोनों की दो बेटियां भी हैं। लेकिन, शादी के 21 साल बाद दोनों अलग हो गए। अब जब अर्जुन गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं, दोनों के दो बेटे हैं तो हर कोई ये जानना चाहता है कि अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड से कब शादी कर रहे हैं। इस पर अब एक्टर ने खुलकर बात की है। उन्होंने ये भी बताया है कि अब तक उन्होंने गैब्रिएला से शादी क्यों नहीं की।

अर्जुन ने अब तक गैब्रिएला से शादी क्यों नहीं की?

अर्जुन रामपाल ने बीयर बाइसेप्स नाम के पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया कि उन्होंने अब तक गैब्रिएला से शादी क्यों नहीं की। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा- 'ये मैं नहीं हूं और न ही वो है। शादी क्या है? आखिर कागज का एक टुकड़ा। मुझे लगता है कि हम दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। इसे लेकर मेरे मन में कोई शक नहीं है। लेकिन, कभी-कभी कागज का एक टुकड़ा आपको दल सकता है, क्योंकि ऐसा लगता है कि ये स्थाई है। लेकिन, सच तो ये है कि ये एक गलत धारणा है, बस आप कानूनी रूप से बंधे हुए होते हैं।'

मुझे किसी के सामने खुद को सही साबित करने की जरूरत नहीं- अर्जुन रामपाल

अपने और गैब्रिएला के रिश्ते पर बात करते हुए अर्जुन रामपाल ने कहा- 'ये एक-दूसरे के प्रति आपका नजरिया बदल सकता है। मुझे लगता है कि हम दोनों ऐसा ही महसूस करते हैं। हम दोनों के बीच जो भी हुआ, वह बहुत स्वाभाविक था। मैं इसके बारे में और बात नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं इसे बदकिस्मत नहीं बनाना चाहता। मुझे नहीं लगता कि मुझे खुद को किसी के सामने सही साबित करने की जरूरत है। हमारा रिश्ता हम दोनों के लिए बहुत खूबसूरत है। आपको इसे जितना हो सके, उतना लंबे समय तक अनुभव करते रहना चाहिए। हम दोनों के मन में हम शादीशुदा हैं। हम दोनों एक-दूसरे को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हं और साथ ही हम दोनों लवर्स हैं।'

आगे क्या बोले अर्जुन रामपाल?

अर्जुन आगे कहते हैं- 'मैं किसी को ये सलाह नहीं दे रहा या मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो लोगों को इस संस्था के खिलाफ जाने को कहेगा। हो सकता है कि हम आगे जाकर शादी कर लें। आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाए। मेरे दो खूबसूरत बेटे हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी दोनों बेटियां (पहली शादी से) भी अच्छे से साथ रहती हैं। वे दोनों मेहर के साथ अच्छी तरह रहती हैं।' बता दें, अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी और 2019 में दोनों अलग हो गए। दोनों की दो बेटियां माहिका और मायरा हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन