1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असमिया अभिनेता किशोर दास का 30 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

असमिया अभिनेता किशोर दास का 30 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 03, 2022 04:20 pm IST,  Updated : Jul 03, 2022 04:22 pm IST

असमिया अभिनेता किशोर दास ने 30 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

 30 साल की उम्र में...- India TV Hindi
 30 साल की उम्र में किशोर दास का निधन

असमिया अभिनेता और गायक किशोर दास का 30 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस और करीबी में काफी शोक है। 

जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन लंबी लड़ाई के बाद शनिवार को वह जिंदगी से जंग हार गए। अभिनेता के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। किशोर दास कैंसर के अलावा कोरोना वायरस से भी पीड़ित थे। कैंसर के दौरान कोरोना होने की वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई, जिस वजह से उनका निधन हो गया।  

300 म्यूजिक एल्बम में काम

किशोर दास एक मशहूर कलाकार थे, उन्होंने 300 से भी ज्यादा म्यूजिक एल्बम में काम किया था। इसके अलावा वह टीवी जगत के भी चर्चित कलाकार थे। साथ ही उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए थे।

मोस्ट पॉपुलर एक्टर 

किशोर को टीवी सीरीज बंधुन और बिधाता में उनके प्रशंसनीय अभिनय के लिए याद किया जाता है। किशोर ने इंडियाज गॉट टैलेंट और डांस डंड़िया डांस में भी भाग लिया था। वे मॉडल हंट के फर्स्ट रनर-अप थे। साल 2020-21 में किशोर दास को एशियानेट आइकन अवॉर्ड फॉर मोस्ट पॉपुलर एक्टर का खिताब मिला था। 

ये भी पढ़िए

Mahhi Vij: जय भानुशाली और माही विज के कुक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी

Anupama Spoiler : अधिक की साजिश में फंसती जा रही है पाखी, अनुपमा और वनराज के रिश्तों पर उठाए सवाल!

Kapil Sharma पर लगा कॉन्ट्रेक्ट पूरा न करने का आरोप, कॉमेडियन के खिलाफ केस दर्ज

पिंकी बुआ ने क्यों छोड़ा था The Kapil Sharma Show? सालों बाद खुद Upasana Singh ने खोला राज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन