1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, लंदन में होगी 'एक्शन हीरो' की शूटिंग

पहली बार एक्शन अवतार में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, लंदन में होगी 'एक्शन हीरो' की शूटिंग

 Published : Jan 18, 2022 09:27 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 09:27 pm IST

इस फिल्म के साथ आयुष्मान एक्शन जॉनर में बतौर एक एक्शन हीरो भी पहली बार काम करेंगे। 

आयुष्मान खुराना- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना Image Source : INSTAGRAM- AYUSHMANN

Highlights

  • यह पहली बार होगा जब अभिनेता आयुष्मान खुराना लंदन में किसी फिल्म की शूटिंग करेंगे।
  • पहली बार आयुष्मान का एक्शन अवतार फैंस देखेंगे।

जब से टी-सीरीज़ और कलर येलो ने आयुष्मान खुराना स्टारर एन एक्शन हीरो की घोषणा की है, तब से इस फिल्म चर्चा में है। अब, निर्माता इस महीने फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित, फिल्म का शेड्यूल भौगोलिक सीमाओं को पार करने वाला है और इसे यूके और भारत में शूट किया जाएगा। वास्तव में, यह पहली बार होगा जब अभिनेता आयुष्मान खुराना लंदन में किसी फिल्म की शूटिंग करेंगे।

इस फिल्म के साथ आयुष्मान एक्शन जॉनर में बतौर एक एक्शन हीरो भी पहली बार काम करेंगे। इस फ़िल्म की विशेषता है, यह फिल्म अपने स्लीक एक्शन और ऑफबीट व्यंग्यात्मक सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। 

जनवरी में शुरू होने वाली फिल्म के बारे में बोलते हुए, मावेरिक कहानीकार आनंद एल राय ने कहा, “हम एक्शन हीरो के फाइनली फ्लोर पर जाने और आयुष्मान के किरदार में जान फूंकने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म एक आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंटरटेनर कहानी होने जा रही है!" 

अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित एक्शन हीरो, टी-सीरीज़ और  कलर येलो प्रोडक्शन है तथा आनंद एल राय द्वारा निर्मित है साथ ही फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने भी प्रोड्यूस किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन