1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयुष्मान खुराना ने बच्चों पर होने वाली हिंसा पर की बात

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयुष्मान खुराना ने बच्चों पर होने वाली हिंसा पर की बात

 Published : Jan 12, 2022 02:59 pm IST,  Updated : Jan 12, 2022 02:59 pm IST

आयुष्मान खुराना ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए देश को एक खास संदेश दिया है। 

आयुष्मान खुराना- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • आयुष्मान खुराना ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए देश को एक खास संदेश दिया है।
  • आयुष्मान खुराना हाल ही में चंडीगढ़ करे आशिकी में वाणी कपूर संग नजर आए थे।

यूथ आइकन और बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए देश को एक खास संदेश दिया है। आयुष्मान कहते हैं, "राष्ट्रीय युवा दिवस, हम सभी के लिए एक जरूरी मुद्दे के प्रति खुद को प्रतिबद्ध करने का एक और अवसर है। आइए इस साल की शुरुआत के साथ हम हर जगह बच्चों के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए हाथ मिलाएं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिंसा, बच्चों को हर जगह और उनके जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित करती है। आज भी बहुत से युवाओं को बचपन में हिंसा का सामना करना पड़ता होगा।”

उन्होंने आगे कहा, "मैं दोहराना चाहता हूं कि हिंसा और बुलिंग किसी भी रूप में अस्वीकार्य है। हमें सहिष्णुता और सम्मान की संस्कृति विकसित करना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे घर, स्कूल और सोशल नेटवर्क्स बच्चों के लिए सुरक्षित जगह हों। यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में बच्चों के खिलाफ हिंसा को खत्म करने की वकालत करते हुए, मुझे उम्मीद है कि एक साथ मिलकर, हम बदलाव ला सकते हैं। ”

वह आगे कहते हैं, “हम तभी सकारात्मक बदलाव तभी ला सकते हैं जब हम समस्या की सही पहचान करें, उसके बारे में बातचीत करें और उससे लड़ने के लिए एक साथ आएं। हम सभी का सामूहिक आवाज उठाना और हिंसा के खिलाफ एक्शन लेना महत्वपूर्ण है। यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में, मेरा लक्ष्य इस संदेश के साथ बच्चों और पैरेंट्स सहित अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना है।”

वह आगे कहते हैं, “उसी नोट पर, मैं आप सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। खुद को और अपने प्रियजनों को कोविड-19 से सुरक्षित रखने के लिए कृपया सभी सावधानियां बरतें व नियमों का पालन करें।      

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन