1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना संग ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगीं सारा अली खान, सितंबर में रिलीज हो रही फिल्म, जानें क्या है कहानी

आयुष्मान खुराना संग ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगीं सारा अली खान, सितंबर में रिलीज हो रही फिल्म, जानें क्या है कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 16, 2026 09:41 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 09:41 pm IST

सारा अली खान जल्द ही आयुष्मान खुराना संग रोमांस करती दिखने वाली हैं। दोनों की फिल्म उड़ता तीर इसी साल 11 सितंबर को रिलीज हो सकती है।

Sara Ali Khan And Ayushman Khurrana- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM@SARAALIKHAN95, AYUSHMANNK

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना जासूसी कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने की उम्मीद है। आकाश ए कौशिक द्वारा लिखित और निर्देशित 'उड़ता तीर' का निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने किया है। फिल्म के बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। 

सारा और आयुष्मान 'पति पत्नी और वो दो' में भी दिखेंगे

वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और भूषण कुमार और रेणु रवि चोपड़ा इसके निर्माता हैं। आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो', जो पहले होली के आसपास 4 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली थी, अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। फिल्म निर्माताओं ने रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी है और अब यह फिल्म 15 मई, 2026 को रिलीज होगी। पहली फिल्म 'पति पत्नी और वो' 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने अभिनय किया था। यह 1978 में इसी नाम से बनी फिल्म का आधुनिक रीमेक थी और इसमें आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने सहायक भूमिका निभाई थी।

1 साल बाद पर्दे पर लौट रहीं सारा

बता दें कि सारा अली खान बीते कुछ दिनों से किसी कहानी में नजर नहीं आई थीं। सारा को आखिरी बार आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में कैमियो करती दिखीं थीं। इससे पहले सारा फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आई थीं जिसे अनुराग बासु ने डायरेक्ट किया था। हालांकि ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सारा लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। अब देखना होगा कि क्या आयुष्मान खुराना के साथ आ रही ये फिल्म उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस पर उन्हें सफलता दिला पाती है या नहीं। 

पाइपलाइन में 5 प्रोजेक्ट

वहीं सारा के अभी 5 प्रोजेक्ट्स हैं जो पाइपलाइन में हैं और आने वाले दिनों में रिलीज होंगे। इनमें गोलमाल 5 भी शामिल है जिसकी शूटिंग चल रही है। इसके साथ ही 3 बिना नाम के प्रोजेक्ट्स भी सारा इन दिनों शूट कर रही हैं। इसके साथ ही 'पति पत्नि और वो दो' की शूटिंग भी पूरी हो गई है और जल्द ही इसे सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाला है। 

ये भी पढ़ें- दूसरे ट्रेलर में दिखी जुनैद खान और साई पल्लवी की कैमिस्ट्री, 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन