1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजामौली फिर दिखाएंगे माहिष्मती साम्राज्य, इस बार अलग अंदाज में आएगा 'बाहुबली'

राजामौली फिर दिखाएंगे माहिष्मती साम्राज्य, इस बार अलग अंदाज में आएगा 'बाहुबली'

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 02, 2024 05:00 pm IST,  Updated : May 02, 2024 05:00 pm IST

साउथ सिनेमा के फेमस निर्देशक-प्रोड्यूसर एसएस राजामौली नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। ये सीरीज बाहुबली युनिवर्स का हिस्सा है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, ये जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

bahubali crown of blood- India TV Hindi
'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड है' Image Source : X

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने अपनी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी बाहुबली की एक नई एनिमेटेड सीरीज की घोषणा की है। सीरीज का नाम 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड है' और यह बाहुबली युनिवर्स पर आधारित है। इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। माहिष्मती के काल्पनिक साम्राज्य पर आधारित बाहुबली फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता ने तेलुगु सिनेमा को राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर पहुंचा दिया। इसमें प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने अभिनय किया।

कब और कहां रिलीज होगी वेब सीरीज

एसएस राजामौली ने मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर सीरीज के नाम का ऐलान किया। एसएस राजामौली की ये सीरीज 17 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। छोटे से टीजर के साथ उन्होंने लिखा, 'जब माहिष्मती के लोग उसका नाम जपते हैं तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उसे वापस लौटने से नहीं रोक सकती। बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड एक एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर जल्द ही आएगा!' फिलहाल यह अभी खुलासा हो गया है कि राजामौली ही फिल्म के प्रोड्यूसर होंगे। टीजर में यह भी बताया गया कि 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा। टीजर में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया।

यहां देखें एसएस राजामौली का एक्स पोस्ट

बाहुबली फ्रेंचाइजी के बारे में अधिक जानकारी

'बाहुबली: द बिगिनिंग', पहला भाग 2015 में रिलीज हुआ था, जो एक साहसी युवक सिवुडु की कहानी है को दिखाता है जहां वो अपनी प्रेमिका अवंतिका की मदद करता है महिष्मती की पूर्व रानी देवसेना को बचाने में, बाद में वो राजा भल्लालदेव के अत्याचारी शासन के तहत एक कैदी बनता है और चट्टान पर उसकी हत्या होती है। 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' से शुरू हुई कहानी 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के साथ खत्म होती है।  तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने दुनिया भर में कुल मिलाकर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन