1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शो में गेम के दौरान विक्की कौशल की आंखों में डूबी शहनाज गिल, रोमांटिक केमिस्ट्री देख हो जाएंगे हैरान

शो में गेम के दौरान विक्की कौशल की आंखों में डूबी शहनाज गिल, रोमांटिक केमिस्ट्री देख हो जाएंगे हैरान

 Published : Dec 11, 2022 06:34 pm IST,  Updated : Dec 11, 2022 06:35 pm IST

'बिग बॉस' कंटेस्टेंट शहनाज गिल अपने मस्ती भरे अंदाज की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। अब इन दिनों वह अपने चैट शो 'देसी वाइब्स' को लेकर चर्चा में हैं।

Desi Vibes With Shehnaaz Gill- India TV Hindi
Desi Vibes With Shehnaaz Gill Image Source : SHEHNAAZ GILL WITH VICKY KAUSHAL

Shehnaaz Gill: बिग बॉस फेम और पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल को आज हर कोई जानता है। अपने चुलबुले अंदाज से करोड़ों दिलों पर एक्ट्रेस राज कर रही हैं। ऐसे में वह अपना नया शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) को चर्चा में बनी रहती हैं। जिसमें वह जानी मानी हस्तियों से बात-चीत करती नजर आती रहती हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिनमें वह विक्की कौशल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) चैट शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आए दिन शहनाज गिल के इस शो की वीडियो और फोटो वायरल होती रहती है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। शहनाज के इस शो में हालिया एक्टर विक्की कौशल मेहमान बनकर आए। इसका एक वीडियो शहनाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में शहनाज और विक्की एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की यह बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है और वीडियो भी वायरल हो रही है।

चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में शहनाज ने विक्की कौशल के साथ एक गेम खेला। इसमें शर्त थी कि जो पहले पलक झपकाएगा वह आउट माना जाएगा। दोनों ने इस गेम के दो राउंड खेले। फर्स्ट राउंड में विक्की कौशल पलक झपका कर आउट हो गए, तो वहीं दूसरे राउंड में शहनाज की पलके झपकी और वह आउट हो गईं।

ये भी पढ़ें-

Anupamaa: अधिक की परेशानी बनी पाखी, घर में चल रहा है छोटी - छोटी बातों पर हंगामा

साउथ की फिल्मों का रहा इस साल दबदबा, जानें क्या रहा बाकी फिल्मों का हाल

Disha Patani संग रिलेशनशिप की खबरों पर Aleksandar ने किया रिएक्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन