1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लापता लेडीज' से पहले भी ऑस्कर में पहुंचीं ये 5 हिंदी फिल्में, OTT पर देखें दिल-दिमाग पर छाप छोड़ने वाली ये कहानियां

'लापता लेडीज' से पहले भी ऑस्कर में पहुंचीं ये 5 हिंदी फिल्में, OTT पर देखें दिल-दिमाग पर छाप छोड़ने वाली ये कहानियां

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 23, 2024 03:40 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 03:40 pm IST

'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 की रेस में पहुंच गई है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म की श्रेणी में नामित किया गया है। इस फिल्म से पहले भी कई हिंदी फिल्में ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई हैं।

Laapataa Ladies - India TV Hindi
'लापता लेडीज' Image Source : INSTAGRAM

ऑस्कर 2025 के लिए भारत की तरफ से  'लापता लेडीज' भेजी गई है। 97वें अकादमी पुरस्कारों में किरण राव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का जलवा देखने को मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के लिए इसे नामांकन मिला। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। वैसे इससे पहले भी कई हिंदी फिल्में ऑस्कर में पहुंचीं। इनमें टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं। इनमें 'मदर इंडिया' से लेकर 'लगान' शामिल हैं। 

मदर इंडिया

अपने समय की सबसे महंगी बॉलीवुड प्रस्तुतियों में से एक 'मदर इंडिया' ने अपने दौर में खूब कमाई की थी। इसे सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी के तहत नामांकित किया गया। महबूब खान द्वारा निर्देशित इस महाकाव्य ड्रामा फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त, राज कुमार और राजेंद्र कुमार ने अभिनय किया था। 1979 में इसे ऑस्कर में नामित किया गया था। इस फिल्म को आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

सलाम बॉम्बे

समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 'सलाम बॉम्बे' को 1989 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में नामांकन मिला था। मीरा नायर द्वारा निर्देशित, सह-लिखित और सह-निर्मित तथा सूनी तारापोरेवाला के सहयोग से बनी यह फिल्म आपको भारत की मलिन बस्तियों में नशीली दवाओं, वेश्यावृत्ति और बाल श्रम की दुनिया की गहरी जानकारी देती है। इस फिल्म में इरफान खान भी नजर आए थे। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

लगान

ऑस्कर के लिए नामांकित सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में से एक 'लगान' है। आमिर खान और ग्रेसी सिंह स्टारर की इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी के तहत नामांकित किया गया था। यह फिल्म गांव के लोगों के एक छोटे समूह की कहानी है, जो क्रिकेट चैंपियनशिप में ब्रिटिश शासकों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करके नए लगाए गए भूमि कर को चुनौती देते हैं। इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं। 

न्यूटन

अमित वी मसुरकर की 'न्यूटन' ऑस्कर 2017 के लिए भेजी गई थी। इसे भी 'लापता लेडीज' की तरह बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज के लिए नामित किया गया था। इस फिल्म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में थे। नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनावी प्रक्रिया में आने वाली मुश्किलों को फिल्म के माध्याम से दिखाया गया था। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

बर्फी

'बर्फी' को भी साल 2012 में ऑस्कर के लिए नॉमिनट किया गया था। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म फिक्शनल फिल्म की कहानी काफी इमोशनल थी। इस फिल्म को अनुराग बसु ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन