1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टेज पर माता का भजन गा रही थी बंगाली सिंगर, युवक ने कर दी अजीब हरकत, हुआ गिरफ्तार

स्टेज पर माता का भजन गा रही थी बंगाली सिंगर, युवक ने कर दी अजीब हरकत, हुआ गिरफ्तार

 Reported By: Onkar Sarkar Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 21, 2025 01:00 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 01:30 pm IST

कोलकाता में बंगाली गायिका लग्नाजिता चक्रवर्ती के म्यूजिक कॉन्सर्ट में एक युवक ने ओछी हरकत की है। उसने कथित तौर पर स्टेज पर चढ़कर सिंगर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है।

Bengali Singer lagnajita Chakraborty- India TV Hindi
बंगाली गायिका लग्नाजिता चक्रवर्ती Image Source : INSTAGRAM@LAGNAJITAOFFICIAL

शनिवार को पूर्वी मेदिनीपुर के भगवानपुर इलाके में एक निजी स्कूल में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बंगाली गायिका लग्नाजिता चक्रवर्ती ने अपने साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में चक्रवर्ती ने साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में अपने कार्यक्रम के दौरान हुई घटना का विस्तृत ब्योरा पुलिस के सामने रखा है। जिसमें उन्होंने बताया कि म्यूजिक कॉन्सर्ट शाम 7 बजे शुरू हुआ और पहले 45 मिनट तक सुचारू रूप से चला। उन्होंने लिखा, 'शाम 7 बजे से 7:45 बजे तक कार्यक्रम सुचारू रूप से चला। पहले तीन गानों के बाद मेरा अभिनंदन भी व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। गायिका के अनुसार सातवां गाना गाने के बाद व्यवधान उत्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि शाम लगभग 7:45 बजे, मैंने अपने गानों की सूची में शामिल सातवां गाना गाकर समाप्त किया। आठवें गाने पर जाने से पहले, जैसा कि कलाकार आमतौर पर करते हैं, मैं दर्शकों से बात कर रही थी।

ये है पूरा मामला

उन्होंने अभी जो गाना गाया था, वह धार्मिक था। चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में कहा, “मैंने अभी-अभी जो सातवां गाना गाया था, वह फिल्म 'देबी चौधरीरानी' का 'जागो मां' था, जो पिछली दुर्गा पूजा के दौरान रिलीज़ हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे अचानक एक आदमी मंच पर आ गया। उन्होंने लिखा इस गाने के खत्म होने के बाद, जब मैं आठवां गाना शुरू करने से पहले दर्शकों से बात कर रही थी, तभी वह आदमी अचानक मंच पर दौड़कर आया और मेरे बहुत करीब आ गया, लगभग मेरे होंठों तक। उसी समय, 2-3 लोगों ने उसे रोका। मुझे नहीं पता कि वे कौन थे। चक्रवर्ती ने आगे आरोप लगाया कि उस आदमी ने उन पर शारीरिक हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हालांकि उसने मुझे मारने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका क्योंकि उसे रोक दिया गया था। उन्होंने आगे बताया कि जब उस आदमी को ले जाया जा रहा था, तब भी वह माइक पकड़े हुए थीं और वह चिल्ला रहा था। उन्होंने बताया कि मैं माइक पकड़े हुए दर्शकों से बात कर रही थी। जब वह मुझे मारने में नाकाम रहा और उसे मंच से ले जाया जा रहा था, तो वह चिल्लाया, ‘बहुत हो गया ‘जागो मां’, अब कुछ सेक्युलर गाने गाओ।

गहराने लगा विवाद

बता दें कि बीते रोज सिंगर के कॉन्सर्ट में हुए इस मामले ने उस विवादों को भी हवा दी है जो बीते दिनों से सुर्खियों में चल रहा है। बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं और इसी के चलते यहां इस तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं। कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ये भी आरोप लगया है कि तृणमूल कांग्रेस ही इस तरह के मामलों और हमले का जिम्मेदार है और आरोपी युवक भी इसी पार्टी का हिस्सा है। साथ ही इस मामले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है और लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- विदेश से हीरोइन बनने मुंबई आई खूबसूरत एक्ट्रेस, फ्लॉप फिल्म से डेब्यू और कपिल के साथ सुपरहिट मूवी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन