1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव को क्या कहकर पुकारती हैं भूमि, पत्नी पत्रलेखा सुनेंगी तो हो जाएंगी शॉक्ड

राजकुमार राव को क्या कहकर पुकारती हैं भूमि, पत्नी पत्रलेखा सुनेंगी तो हो जाएंगी शॉक्ड

 Written By: IANS Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Mar 20, 2023 09:20 am IST,  Updated : Mar 20, 2023 09:20 am IST

राजकुमार राव को भूमि पेडनेकर सेट पर 'जेठानी' कहती हैं। इसकी वजह इतनी अजीब है कि जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Bhumi Pednekar and Rajkummar Rao- India TV Hindi
Bhumi Pednekar and Rajkummar Rao Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव कई बार अपनी दमदार जोड़ी से लोगों का दिल जीत चुके हैं। भूमि स्क्रीन पर जितनी गंभीर हैं वह रियल लाइफ में उतनी ही फनी हैं। इस बात का अंदाजा उनकी हरकतों और बयानों से आए दिन लग ही जाता है। अब उन्होंने अपने को-एक्टर राजकुमार राव के बारे में बात करते हुए कहा कि वह सेट पर उन्हें चिढ़ाते रहते हैं, इसीलिए वह उन्हें अपनी 'जेठानी' (भाभी) कहती हैं। 

कपिल और अर्चना जैसा है रिश्ता 

अभिनेत्री भूमि ने कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह के रिश्ते की तरह एक-दूसरे के साथ अपने बंधन की तुलना की। जैसे वे दोनों एक-दूसरे को चिढ़ाते रहते हैं, वैसे ही भूमि को छेड़ने में राजकुमार को मजा आता है। 33 वर्षीय अभिनेत्री भूमि को 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', 'दम लगा के हईशा', 'शुभ मंगल सावधान' जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है और उनकी कई प्रोजेक्ट अभी रिलीज होनी बाकी हैं।

अभिनेत्री भूमि को 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', 'दम लगा के हईशा', 'शुभ मंगल सावधान' जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है और उनकी कई प्रोजेक्ट अभी रिलीज होनी बाकी हैं। कपिल शर्मा शो में मजेदार बातचीत के बीच भूमि ने फिल्म में अपने   के बारे में कुछ मनोरंजक खुलासे किए हैं। राजकुमार राव भूमि के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।

कपिल भी कहते हैं अर्चना को 'जेठानी' 

अभिनेत्री ने कहा, मेरा मानना है कि जिस तरह कपिल अर्चना को पिछले जन्म की अपनी 'जेठानी' कहते हैं, उसी तरह राजकुमार भी इस जन्म में मेरे वैसे ही हैं, क्योंकि उन्हें हर मौके पर मेरी टांग खींचने में मजा आता है। वह मुझे चिढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। 

सैफ अली खान ने इस बात पर करीना को लगाई थी डांट, पैपराजी के कारण हुआ पति पत्नी में झगड़ा

इस फिल्म में आएंगे साथ नजर 

आपको बता दें कि फिल्मकार अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म 'भीड़' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसमें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के साथ पंकज कपूर, आशुतोष राणा और दीया मिर्जा जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 'भीड़' 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन ने किया इस साउथ एक्ट्रेस को ट्विटर पर ब्लॉक, सामने आया स्क्रीनशॉट देख लोग हैरान

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन