बिग बॉस-19 अब रफ्तार पकड़ रहा है और हर रोज यहां रिश्तों के समीकरण बदलते रहते हैं। लेकिन प्यार है जो टिका रहता है। बिग बॉस का घर प्यार, इजहार और तकरार के लिए जाना जाता है। अब घर के अंदर बैठे कंटेस्टेंट अमाल मलिक पर भी एक ब्यूटी ने प्यार लुटाया है। इतना ही नहीं इस ब्यूटी ने अमाल को यहां तक कह दिया कि मैं तुम्हारी बाहों में लेटना चाहती हूं। साथ ही खुलेआम प्यार का इजहार करते हुए आई लव यू भी बोला है। जियोहॉटस्टार ने इसका प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
क्या है पूरा मामला?
बिग बॉस-19 की कंटेस्टेंट नीलम गिरी अक्सर ही अपनी दोस्त तान्या को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। साथ ही दोनों के बीच एक और कॉमन बात ये है कि दोनों ही अमाल को अच्छा दोस्त मानती हैं। नीलम तो मजाक में अमाल के लिए अपने दिल की फीलिंग्स भी शेयर कर चुकी हैं। इससे पहले भी नीलम ने बताया था कि उन्हें अमाल काफी पसंद हैं। अब हाल ही में नीलम ने अमाल के सामने खुलकर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। घर में अमाल लेटे रहते हैं और शहबाज भी उनके साथ बिस्तर पर हैं। इसी समय नीलम आती हैं और अपनी दिल की बात शेयर करते हुए कहती हैं मेरा मन करता है कि तुम्हारी बाहों में लेट जाऊं लेकिन ये मोटा बीच में लेटा रहता है। साथ ही नीलम आईलव यू भी बोलती हैं।
अमाल बोले- लड़कियां मुझे छेड़ रही हैं
वहीं इस मजाकिया प्रपोजल को मिलने के बाद अमाल भी काफी खुश हो गए। इतना ही नहीं अमाल मलिक ने नीलम की इस फ्लर्टिंग पर कहा कि बताओ क्या जमाना आ गया है कि मुझे लड़कियां छेड़ रही हैं। इसका वीडियो भी वायरल है जिसपर फैन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कहा कि नीलम को अमाल से प्यार हो गया है। बता दें कि नीलम पहले भी अमाल के लिए अपनी पसंद बता चुकी हैं और उन्होंने कहा था कि उन्हें इस तरह के लड़के काफी पसंद आते हैं।