1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shehnaaz Gill: Bigg Boss 16 में 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट के साथ टॉक शो को प्रमोट करेंगी शहनाज गिल

Shehnaaz Gill: Bigg Boss 16 में 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट के साथ टॉक शो को प्रमोट करेंगी शहनाज गिल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 12, 2022 07:25 am IST,  Updated : Nov 12, 2022 07:25 am IST

Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल अपना टॉक शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर चर्चा में है। टॉक शो के पहले गेस्ट राजकुमार राव हैं। ऐसे में खबर आ रही की शहनाज गिल अपने चैट शो को 'बिग बॉस' 16 पर प्रमोट करने आएंगी।

Shehnaaz Gill- India TV Hindi
Shehnaaz Gill Image Source : SHEHNAAZGILL

Shehnaaz Gill:  'बिग बॉस' 13 की एक्स कंटेस्टेंट और सबकी फेवरेट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बीते दिन अपने टॉक शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) का अनाउंसमेंट किया है। ये खबर सामने आने के बाद से ही शहनाज गिल सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच शहनाज की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शहनाज गिल ब्लैक कलर का आउटफिट पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं। 

लोगों को लग रहा है कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपने टॉक शो को प्रमोट करने के लिए 'बिग बॉस' 16 (Bigg Boss 16) के घर में जाएंगी। फैंस 'बिग बॉस' के घर में शहनाज गिल को देखने का इंतजार कर रहे हैं। शहनाज गिल 'बिग बॉस' में शो को प्रमोट कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो शहनाज गिल अर्चना गौतम (Archana Gautam) के साथ बिग बॉस के घर में जाएंगी। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है, शहनाज गिल की जगह सनी लियोनी (Sunny Leone) 'बिग बॉस' के घर में जाएंगी। आपको बता दें कि शहनाज गिल के चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) पर पहले गेस्ट के तौर टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) नजर आएंगे। बीते दिन शहनाज गिल ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, इस पोस्ट के जरिए ही शहनाज ने अपने चैट शो के बारे में खुलासा किया था।

शहनाज गिल ने अपने टॉक शो लॉन्च अनाउंस करते ही कैमरे के आगे पोज देते नजर आ रही हैं, तस्वीर में शहनाज गिल ब्लैक ब्यूटी बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को उनके टॉक शो के लिए बधाई दे रहे हैं। अपने टॉक शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) की वजह से शहनाज गिल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि के इस सवाल से परेशान होगा विराट, मुश्किल मे फंसेगी पखी

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ला रही हैं नया चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल', सेलिब्रिटी के साथ करेंगी गुफ्तगू

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, घर के बाहर लगाये गये फरारी के इश्तेहार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन