1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss मराठी के होस्ट महेश मांजरेकर का हुआ ऐसा हाल, बन गए बावर्ची, लगा रहे तड़का!

Bigg Boss मराठी के होस्ट महेश मांजरेकर का हुआ ऐसा हाल, बन गए बावर्ची, लगा रहे तड़का!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 09, 2023 07:14 pm IST,  Updated : Jul 09, 2023 07:14 pm IST

बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस मराठी के होस्ट महेश मांजरेकर तो आपको याद ही होंगे। एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेश मांजरेकर खाने में तड़का लगाते नजर आ रहे हैं।

Mahesh Manjrekar - India TV Hindi
महेश मांजरेकर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस मराठी के होस्ट महेश मांजरेकर काफी दिनों से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आए हैं, लेकिन एक्टर मराठी सिनेमा में काफी एक्टिव हैं। हाल में ही एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर किचन में खड़े खाना बनाते नजर आ रहे हैं। एक्टर का अंदाज बिल्कुल अलग और साधारण लग रहा है। ऐसे में कई फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि क्या महेश ने एक्टिंग से किनारा कर लिया है।

खाना बनाते दिखे महेश मांजरेकर

सामने आए वीडियो में महेश मांजरेकर एक क्लाउड किचन में नजर आ रहे हैं। जहां वो खाना खा रहे लोगों से बातचीत करते हैं और फिर किचन में जाकर खाना बनाते हैं। इस वीडियो में वो पसीने से तर नजर आ रहे हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि एक्टर लोगों को अच्छा खाना खिलाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वैसे अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का सवाल लाजमी है कि क्या एक्टर ने इंडस्ट्री छोड़ दी है या ये उनका साइड बिजनेस है। ऐसे में हम आपको पूरी अपडेट देंगे। 

फॉलो कर रहे अपना पैशन
दरअसल, महेश मांजरेकर बहुत ही अच्छे कुक हैं और वो एक्टिंग के साथ ही मुंबई में अपना एक क्लाउड किचन रेस्टोरेंट चलाते हैं, जिसे उन्होंने शौकिया तौर पर शुरू किया था, लेकिन अब ये लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। एक्टर खाली टाइम में यहां खाना बनाते मिल जाते हैं। एक्टर ने न ही फिल्मों से ब्रेक लिया है और न ही इंडस्ट्री से किनारा किया है। ये काम वो अपने पैशन के लिए कर रहे हैं। 

कई फिल्मों में किया काम
बता दें कि महेश मांजरेकर अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अलावा वह एक्टिंग में भी अपना जलवा दिखाते रहते हैं। इसके साथ ही एक्टर बिग बॉस मराठी होस्ट करते नजर आते हैं। उन्होंने अब तक के सभी बिग बॉस मराठी के सभी सीजन्स को होस्ट किया है। एक्टर की बेटी सई मांजरेकर भी साउथ फिल्मों में पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। हाल में ही वो फिल्म 'मेजर' में नजर आई थीं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। 

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की इस हॉलीवुड के सुपरस्टार से हुई थी तुलना, शर्टलेस Photo दिखाकर खोला राज!

अनुपमा-अनुज की ये रियल लाइफ झलक देख हो जाएगा प्यार, दिल छू लेगा वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन