1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bipasha Basu ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने ज़ाहिर की अपनी खुशी

Bipasha Basu ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने ज़ाहिर की अपनी खुशी

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 17, 2022 04:30 pm IST,  Updated : Aug 17, 2022 04:30 pm IST

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो इंटरनेस पर हर तरफ छाया हुआ है।

Bipasha Basu- India TV Hindi
Bipasha Basu Image Source : INSTAGRAM - BIPASHA BASU

Highlights

  • बिपासा बसु ने शेयर किया अपना नया वीडियो
  • वायरल वीडियो में एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप

Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु  (Bipasha Basu) अपनी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को जी रही हैं। बिपाशा की खुशी का फिलहाल कोई ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं। 43 साल की बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंग ग्रोवर के साथ बीते दिन ये खुशखबरी सभी के साथ शेयर की। तभी से हर कोई एक्ट्रेस को बधाी दे रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो इंटरनेस पर हर तरफ छाया हुआ है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्लैक कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में नज़र आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है, लाइट मेकअप के साथ बिपाशा बेहद हसीन लग रही हैं। 

वीडियो में एक्ट्रेस एक एक्ट करती नज़र आ रही हैं। जिसमें वह कहती हैं कि वे मां बनने जा रही हैं। तो वहीं दूसरे महिला भी कहती है क्या तुम्हारे पेट में बच्चा है इसे सुन बिपाशा खूब मुस्कुराती हैं। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि मां बनने की निखार एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। 

बता दें बीते दिन यानी 16 अगस्त की दोपहर बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की। एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर की जिसमें वह अपना बेबी बंप शो करती हुई नज़र आ रही थीं। हालांकि इस फोटोशूट में एक्ट्रेस सिर्फ एक शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही थीं और  करण भी इस फोटोशूट में उनके साथ नज़र आ रहे हैं। करण की खुशी का भी इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन