1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूल में करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक हुई बिपाशा बसु, बेटी के सामने ही करने लगीं पति को किस

पूल में करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक हुई बिपाशा बसु, बेटी के सामने ही करने लगीं पति को किस

 Published : Nov 14, 2023 06:44 am IST,  Updated : Nov 14, 2023 06:44 am IST

एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी बेटी के साथ मालदीव में हैं, जहां से हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा अपनी क्यूट सी बेटी देवी के साथ पूल पार्टी करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Bipasha Basu, Karan Singh Grover- India TV Hindi
पूल में पति को किस करती नजर आईं बिपाशा Image Source : INSTAGRAM

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए 12 नवंबर का दिन डबल सेलिब्रेश का दिन रहा। एक तरफ जहां देशभर में दिवाली का जश्न रहा। तो वहीं इसी दिन इस कपल की बेटी देवी पूरे एक साल की हुई। अपनी लाडली देवी का पहला जन्मदिन बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया। जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं बर्थडे के बाद अब एक्ट्रेस अपनी बेटी और पति के साथ पूल पार्टी करती हुई नजर आई हैं। जिसका एक वीडियो इस वक्त तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

पूल में पति के साथ रोमांस करती दिखीं बिपाशा

सामने आए वीडियो में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर और नन्ही सी देवी के साथ पूल पार्टी करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान देवी उनकी गोद में नजर आ रही हैं। जो कि पूल में काफी एंजाॅय करती दिख रही हैं। वहीं इस दौरान बिपाशा करण को किस करती नजर आती हैं। इसके बाद कपल अपनी बेटी के साथ पूल में एंजाॅय करते हुए दिखाई देते हैं। लुक की बात करे तो इस दौरान बिपाशा रेड कलर की बिकनी में नजर आ रही हैं और करण शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। वहीं देवी पिंक और व्हाइट आउटफिट में बहुत ही क्यूट लग रही हैं और धूप से बचने के लिए उसके सिर पर एक टोपी भी लगाई गई है। बिपाशा के इस वीडियो को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर काॅमेंट कर देवी की क्यूटनेस पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 

करण-बिपाशा ने 2016 में की थी शादी

बता दे कि, बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थीं। शादी के 6 साल बाद उनके घर में नन्ही परी आईं जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बिपाशा बसु की बेटी देवी बेहद क्यूट हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। बिपाशा भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वो अक्सर अपनी और अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें और विडियोज शेयर कर फैंस को अपडेट देती रहती हैं। 

 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 17 में सलमान की डांट के बाद, नील भट्ट के सामने फूट-फूटकर रोती दिखीं ऐश्वर्या शर्मा

ऋतिक रोशन-सबा आजाद ने परिवार संग मनाई दिवाली, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए कपल

रानी मुखर्जी की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, उनकी कार से घायल हुए फोटोग्राफर का कराया इलाज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन