1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन-सबा आजाद ने परिवार संग मनाई दिवाली, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए कपल

ऋतिक रोशन-सबा आजाद ने परिवार संग मनाई दिवाली, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए कपल

 Published : Nov 13, 2023 10:42 pm IST,  Updated : Nov 13, 2023 10:45 pm IST

ऋतिक रोशन ने अपनी दिवाली पार्टी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में ऋतिक रोशन के साथ सबा आजाद भी उनके परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक-सबा का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

Hrithik Roshan, Saba Azad- India TV Hindi
ऋतिक रोशन-सबा आजाद दिवाली फोटो Image Source : INSTAGRAM

बी टाउन में इन दिनों दिवाली पार्टी का जश्न जोरो-शोरो से चल रहा। अब कई सेलेब्स फैंस के साथ अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने भी अपनी दिवाली पार्टी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर की ये दिवाली फोटोज लोगों को बहुत पसंद आ रही है। ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद और अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई है। एक्टर हर साल अपने परिवार के साथ दिवाली का फेस्टिवल मनाते हैं। 

ऋतिक रोशन-सबा आजाद हाथ थामे आए नजर

ऋतिक रोशन-सबा आजाद की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। पहली तस्वीर में ऋतिक रोशन-सबा आजाद का हाथ पकड़े अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। ऋतिक इस फोटोज में ऑल ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं सबा हरे और लाल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक को उन्होंने मिनिमम ज्वैलरी के साथ स्टाइल किया था। लोगों कपल की फोटोज में कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

यहां देखें फोटोज-

सोशल मीडिया पर छाए ऋतिक-सबा

इन तस्वीरों में ऋतिक के माता-पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'सुंदर लोगों को हैप्पी दिवाली।' पिछले हफ्ते ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपनी चचेरी बहन पश्मीना रोशन का जन्मदिन मनाया था। कपल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 

ऋतिक रोशन का प्रोफेशनल लाइफ

ऋतिक रोशन को हाल ही में सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' में कैमियो रोल प्ले में नजर आए। ऋतिक रोशनक अब जल्द फिल्म'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें-

रानी मुखर्जी की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, उनकी कार से घायल हुए फोटोग्राफर का कराया इलाज

बादशाह ने मृणाल ठाकुर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट, कहा- 'सिक्का उछल गया है...'

लाख कोशिश के बाद भी सामने आ ही गया इब्राहिम-पलक का रोमांस, हग करते हुए वीडियो वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन