1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब बिपाशा दे रही थीं बेटी देवी को जन्म, देखिए किस तरह डिलीवरी रूम में उन्हें हिम्मत दे रहे थे पति करण

जब बिपाशा दे रही थीं बेटी देवी को जन्म, देखिए किस तरह डिलीवरी रूम में उन्हें हिम्मत दे रहे थे पति करण

 Published : Apr 20, 2024 05:42 pm IST,  Updated : Apr 20, 2024 05:42 pm IST

बिपाशा बसु ने 'हस्बैंड डे' के खास मौके पर अपने पति के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों के बीच शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं एक तस्वीर में करण डिलीवरी के दौरान बिपाशा को हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं, दोनों की ये तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है।

Bipasha Basu, Karan Singh Grover- India TV Hindi
बिपाशा ने शेयर की पति के साथ अनदेखी तस्वीर Image Source : X

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बाॅलीवुड के पाॅवर कप्लस में से एक हैं। दोनों अकसर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर अपना प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में बिपाशा ने 'हस्बैंड डे' के खास मौके पर अपने पति के साथ कुछ खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उनपर प्यार लुटाया है।इन तस्वीरों में कपल के बीच कमाल की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें देख हर कोई उनके पति की तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है।  

बिपाशा ने पोस्ट शेयर कर लुटाया पति पर प्यार

दरअसल, बिपाशा ने अपने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। वहीं उनके पति मिरर में देखते हुए सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में बिपाशा हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर उस दौरान की है, जब देवी का जन्म हुआ था। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह जब बिपाशा बेटी देवी को जन्म दे रही थीं तो उस दौरान डिलीवरी रूम में उन्हें हिम्मत देने के लिए उनके पति करण वहां मौजूद थे। इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है-  ‘शुक्रिया मुझे कभी अकेला महसूस न करवाने के लिए। शुक्रिया हर दिन मेरा ध्यान रखने के लिए। शुक्रिया बेटी देवी के बाद भी मुझे अपना नंबर 1 बनाये रखने के लिए। शुक्रिया मुझे समझने के लिए। शुक्रिया की ये लिस्ट खत्म नहीं होगी। तुम्हें पा कर मैं धन्य हो गई।’ बिपाशा के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी जमकर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कुछ फैंस करण को बेस्ट हसबैंड का टैग देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 

करण-बिपाशा ने 2016 में की थी शादी

बता दे कि, बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थीं। शादी के 6 साल बाद उनके घर में नन्ही परी आईं जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। बिपाशा बसु की बेटी देवी बेहद क्यूट हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। बिपाशा भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वो अक्सर अपनी और अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें और विडियोज शेयर कर फैंस को अपडेट देती रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन