1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तपाक से दिया 1 करोड़ी जवाब, क्या आप जानते हैं KBC 17 के इस 7 करोड़ी सवाल का सही विकल्प? अमिताभ बच्चन भी चौंक गए

तपाक से दिया 1 करोड़ी जवाब, क्या आप जानते हैं KBC 17 के इस 7 करोड़ी सवाल का सही विकल्प? अमिताभ बच्चन भी चौंक गए

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 01, 2026 04:05 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 04:05 pm IST

कौन बनेगा करोड़पति 17 में आए कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ रुपयों के सवाल का तपाक से जवाब देकर करोड़पति बनने का तमगा हासिल किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस 7 करोड़ी सवाल का जवाब?

KBC 17- India TV Hindi
कौन बनेगा करोड़पति Image Source : INSTAGRAM@SONYLIVEINSTAGRAM

कौन बनेगा करोड़पति टीवी की दुनिया में टीआरपी का किंग है और इन दिनों चल रहे 17वें सीजन को भी लोग उतना ही प्यार दे रहे हैं। हाल ही में इस शो में पहुंचे एक कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ी सवाल का जवाब देकर अमिताभ बच्चन को भी चौंका दिया है। हालंकि शो में आगे बढ़ते हुए इस खिलाड़ी ने 7 करोड़ रुपयों के सवाल से पहले ही क्विट कर लिया है। लेकिन क्या आप इस 7 करोड़ी सवाल का जवाब जानते हैं? इस खबर में हम जानेंगे केबीसी 17 में कौन हैं वो सेना का जवान जो अपने दिमाग से करोड़पति है और कार जीतकर घर गए हैं।

बिप्लव विश्वास बने करोड़पति

हाल में कौन बनेगा करोड़पति 17 में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे थे बिल्पव विश्वास। जिन्होंने इस शो में 1 करोड़ रुपयों के सवाल भी तपाक से जवाब दिया और 7 करोड़ रुपयों के सवाल से पहले ही खेल छोड़ दिया। बिप्लव भारतीय सेना के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बतौर इंस्पेक्टर काम करते हैं। इन दिनों बिप्लव छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं। यहीं से उन्होंने केबीसी में एप्लाई किया था और 1 करोड़ रुपयों के सवाल का तपाक से जवाब देकर अमिताभ बच्चन को भी चौंका दिया। यहां अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा था कि 'उस जहाज का नाम क्या था जिसने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचाया था? बिना समय लिए, उन्होंने तुरंत जवाब दिया - विकल्प D)। उन्होंने कहा, 'मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहता। मैं विकल्प D ही बताऊंगा।' दरअसल, उन्हें जहाज चलाने वाले नाविक का नाम भी पता था। बिप्लब ने बिना किसी परेशानी के 1 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देकर मेजबान अमिताभ बच्चन को चौंका दिया।

इस 7 करोड़ी सवाल का जानते हैं जवाब?

बिप्लब के 1 करोड़ जीतते ही शो का एंड हो गया था और दूसरे दिन के लिए ट्रांसफर हो गया था। हालांकि अगले दिन 7 करोड़ रुपयों के सवाल को सुनने से पहले ही उन्होंने खेल से एग्जिट ले लिया। हालांकि अमिताभ बच्चन ने 7 करोड़ रुपयों वाले सवाल को सुनाया था। सवाल था कि 'भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी से आधी सदी से भी ज्यादा समय पहले खेलने वाले इन चार खिलाड़ियों में से कौन दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट स्पिन चौकड़ी का हिस्सा नहीं था? जवाब को लेकर आश्वस्त न होने के कारण बिप्लव शो छोड़ने का फैसला करते हैं। वह कहते हैं कि 1 करोड़ रुपये बहुत बड़ी रकम है, इसलिए वह जोखिम नहीं लेना चाहते। जाने से पहले श्री बच्चन बिप्लब से अनुमान लगाने को कहते हैं और वह विकल्प D) गॉर्डन व्हाइट चुनते हैं, लेकिन उनका जवाब गलत निकलता है। सही जवाब विकल्प C) जिमी सिंक्लेयर है।

ये भी पढ़ें- मां बचपन में न करती ननिहाल से दूर तो ये सुपरस्टार बन जाता अंडरवर्ल्ड डॉन, गैंगस्टर मन्या सुर्वे से है खून का रिश्ता

Big Theater Release 2026: शाहरुख खान से सलमान खान तक, 11 फिल्मों से ये 8 सुपरस्टार बनाएंगे 2026 को शानदार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन