1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी श्रॉफ को भी मिला G20 डिनर में शामिल होने का न्योता, इंडिया को भारत लिखने पर जग्गू दादा ने दिया रिएक्शन

जैकी श्रॉफ को भी मिला G20 डिनर में शामिल होने का न्योता, इंडिया को भारत लिखने पर जग्गू दादा ने दिया रिएक्शन

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Sep 06, 2023 09:18 am IST,  Updated : Sep 06, 2023 09:56 am IST

देश में एक ओर जहां जी-20 देशों का सम्मेलन होने जा रहा है, वहीं इंडिया बनाम भारत को लेकर नई बहस छिड़ गई है। इस बीच हाल ही में बॉलीवुड के जग्गू दादा यानि की जैकी श्रॉफ ने भी अपना रिएक्शन दिया है, जिसका एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है।

Jackie Shroff- India TV Hindi
जैकी श्रॉफ ने इंडिया को भारत लिखने पर दिया अपना रिएक्शन Image Source : DESIGN

G-20 की 18वीं समिट इस साल 9 और 10 सितंबर को होने जा रही है। इस साल भारत पहली बार G-20 की मेजबानी करने जा रहा है,जिसकी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। पूरे दिल्‍ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। इसमें अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे, जिसमें जो बाइडन, ऋषि सुनक और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ को भी G-20 शिखर सम्मेलन के डिनर के लिए इनवाइट किया गया है। 

इंडिया को भारत बोलने पर जग्गू दादा ने दिया रिएक्शन

वहीं, 'भारत के राष्ट्रपति' के निमंत्रण पत्र पर इंडिया को भारत लिखे जाने पर भी काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में जैकी श्रॉफ ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। जैकी दादा ने इंडिया और भारत विविाद पर बात करते हुए कहा कि 'अगर भारत को भारत कहा जा रहा है, तो यह बुरी बात नहीं है, हम नाम नहीं बदलेंगे भले ही बदल गया है। इस दौरान का एक वीडियो भी इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जैकी भारत और इंडिया पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।'

क्या है पूरा विवाद

आपको बता दें कि इस बहस की शुरुआत उस समय हुई जब नई दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए मेहमान देशों को भारत के राष्ट्रपति यानी 'प्रेजिडेंट ऑफ भारत' के नाम से निमंत्रण भेजा गया। विपक्ष का आरोप है कि संविधान में 'प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया' लिखा गया है न कि प्रेजिडेंट ऑफ भारत....इसका मतलब है कि सरकार संविधान से इंडिया शब्द हटाने जा रही है।

 

बहन Priyanka Chopra की ही तरह राजस्थान में परिणीति चोपड़ा की भी होगी शादी, इस लग्‍जरी रिजॉर्ट को किया है बुक, जानिए पूरी डिटेल्स

सिंगर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे हार्डी संधू, लेकिन एक हादसे की वजह से टूट गया सपना

न्यूयार्क में भाई और भाभी के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं करिश्मा कपूर, तस्वीरें शेयर कर दिखाई झलक

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन