1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

 Published : Mar 06, 2024 09:43 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 09:52 pm IST

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस दौरान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वारल हो रहा है, जिसमें बिल्डिंग में लगी आग की लपटें निकलती हुई दिखाई दे रही है।

Jacqueline Fernandez- India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में लगी आग Image Source : X

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक ऐसा खौफनाक हादसा हुआ है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। एक्ट्रेस की बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें और धुआं देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

जैकलीन की बिल्डिंग में लगी आग

सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि जैकलीन फर्नांडिस जिस बिल्डिंग में रहती हैं उस बिल्डिंग के ऊपर से दूसरे वाले फ्लोर पर आग लगी हुई दिख रही है। हालांकि आग खूब बढ़े उससे पहले समय पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंच गई और उन्होंने आग बुझा दी, जिससे अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह क्या थी, इसका भी अभी पता नहीं चल सका है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर 

बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में नजर आने वाली हैं। जैकलीन को आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' में देखा गया था। इसमें उनका एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस था। वो इन दिनों 'फतेह' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

ये भी पढ़ें:

ब्रेन स्ट्रोक से रिकवर होते ही बेटे-बहू संग वेकेशन पर निकले मिथुन चक्रवर्ती, तस्वीर आई सामने

बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, ओरी भी साथ आए नजर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन