1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' के कायल हुए फैंस, बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही फिल्म

यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' के कायल हुए फैंस, बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही फिल्म

 Published : Feb 25, 2024 09:08 am IST,  Updated : Feb 25, 2024 09:08 am IST

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले की इस फिल्म ने पहले ही दिन गजब का कलेक्शन कर हर किसी को हौरान कर दिया था। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

Article 370 Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
आर्टिकल 370 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 Image Source : DESIGN

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई है और रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। तभी तो देखिए फिल्म ने जहां कमाई के मामले में पहले ही दिन 'द कश्मीर फाइल्स' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं अब दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा का कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया है। जानिए 'आर्टिकल 370' का दो दिनों का कलेक्शन। 

'आर्टिकल 370' के दूसरे दिन का कलेक्शन 

 सकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ की कमाई की है। जबकि पहले दिन फिल्म ने 5.9 करोड़ का कलेक्शन किया था। यानी अब तक फिल्म ने कुल 13.4 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 15 करोड़ पार हो चुका है। 

कैसी है फिल्म की कहानी

बता दें कि आर्टिकल 370  की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म साल 2016 के बाद से कश्मीर घाटी में हुई घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें यामी गौतम और प्रियामणि मुख्य भूमिका निभा रही हैं। एक खुफिया अधिकारी के रूप में यामी गौतम ने बिना किसी संदेह के अपने किरदार को बखूबी निभाया है। वहीं, प्रियामणि पीएमओ में एक अधिकारी की भूमिका में हैं, जो फिल्म में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण किरदार है। प्रियामणि ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया। केवल प्रमुख महिलाएं ही नहीं, सहायक अभिनेता स्कंद संजीव ठाकुर, अरुण गोविल और किरण कर्माकर ने भी फिल्म में अभिनय किया।

फिल्म का निर्देशन

 इस फिल्म काे जरिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक आदित्य सुहास जंभाले ने कहानी से देशभक्ति की भावनाओं को सामने लाने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में हर 15 मिनट में देशभक्ति का जज्बा भर जाएगा और 'आर्टिकल 370' के कुछ सीन्स देखकर जरूर आंखें नम हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

शादी के बाद ससुराल में हुई रकुल प्रीत सिंह की पहली रसोई, सबके लिए बनाई ये खास डिश

मौत के बाद भी 'बॉलीवुड की गुड़िया' ने इस आखिरी फिल्म से किया था धमाका, 3 साल के करियर में दी थीं हिट फिल्में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन