1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सितारों ने देर रात मनाया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का जश्न, शाहरुख से लेकर सलमान तक हुए शामिल

बॉलीवुड सितारों ने देर रात मनाया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का जश्न, शाहरुख से लेकर सलमान तक हुए शामिल

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Dec 30, 2022 09:26 am IST,  Updated : Dec 30, 2022 09:26 am IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Engagement Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंटी की सगाई का जश्न गुरुवार को देर रात तक एंटिलिया में मनाया गया। इस मौके पर अंबानी परिवार के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।

Anant Ambani and Radhika Merchant- India TV Hindi
Anant Ambani and Radhika Merchant Image Source : INSTAGRAM

Anant Ambani-Radhika Engagement Party: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। इस हाई प्रोफाइल परिवार में एक बार फिर शादी का मंडप सजने वाला है और शहनाइयां गूंजने वाली हैं। गुरुवार को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की सगाई राधिका मर्चेंट से हो चुकी है। यह रोका सेरेमनी राजस्थान में हुई है, जिसके बाद देर रात तक मुंबई में इसका जश्न मनाया गया। जहां देश के बड़े बिजनेसमैन परिवारों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स, क्रिकेटर्स का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर अब इस ग्रेंड इंगेजमेंट बैश के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। 

इगेजमेंट के बाद मुंबई पहुंचा अंबानी परिवार 

दोपहर में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुए सगाई समारोह के बाद अंबानी परिवार मुंबई वापस पहुंचा। जहां उनके स्वागत में अंबानी निवास यानी एंटिलिया में एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की गई। अनंत और राधिका के स्वागत में  एंटिलिया को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया और जमकर आतिशबाजी हुई। यहां फ्लावर शो, ढोल की थाप, नगाड़े के साथ वुड बी कपल का ग्रैंड वेलकम किया गया। मुंबई के लोगों ने वर्ली सी-लिंक से इस नजारे को देखा और कैमरे में कैद किया है। 

ऐसा था अनंत और राधिका का लुक 

इस सेलिब्रेशन के दौरान अनंत अंबानी किसी राजा की तरह और उनकी मंगेतर राधिका किसी रानी की तरह दिख रहे थे। अनंत ने इस मौके पर डार्क पिंक कलर का कुर्ता पायजामा पहना था। वहीं राधिका पेस्टल कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। इन दोनों के लिए इस पल को खास बनाने के लिए इनके साथ देश के सभी सेलेब्स नजर आ रहे थे। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने की शिरकत 

अनंत और राधिका की रोका सेरेमनी में पहले पहुंचने वाले सेलेब्स में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ही थे। आलिया के मां बनने के बाद यह पहला मौका था जब एक्ट्रेस किसी ऐसे इवेंट में शामिल हुईं। यहां 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी पहुंचे थे। इस मौके पर रणबीर कपूर ने ब्लैक कलर के कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट पहना था, वहीं आलिया ने शाइनी शरारा पहना था।

कौन हैं मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट, यहां जानिए शौक से लेकर करियर तक सब कुछ

शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर भी पहुंचे

इसके बाद देर रात तक इस बैश में सेलेब्स का तांता लगा रहा है। यहां पहुंचने वालों में शाहरुख खान उनकी मैनेजर पूजा ददलानी, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह और सलमान खान भी पहुंचे थे। वहीं क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस सागरिका घाटगे भी पार्टी में शामिल हुए। 

New Year वेकेशन पर सेलेब्स का दिखा जलवा, इस तरह कर रहे हैं नए साल का स्वागत

आपको बता दें कि अंबानी परिवार की बहू बनने जा रहीं राधिका मर्चेंट पहले से इस परिवार के साथ घुली मिली हैं। वह मुकेश अंबानी के सबसे करीबी दोस्त वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। अनंत अंबानी और राधिका पिछले कई सालों से दोस्त हैं, बीते कुछ सालों से दोनों की रिलेशनशिप को लेकर भी खबरें सामने आ रही थीं। राधिका इस साल चर्चा में तब आईं, जब उनका अरंगेत्रम समारोह भव्यता के साथ मुकेश अंबानी ने आयोजित किया।

मलाइका अरोड़ा हैं दूसरी शादी के लिए तैयार! ये वीडियो देखकर खुशी से उछल पड़ेंगे अर्जुन कपूर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन