1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood Wrap:'अनुपमा' ने धोखेबाज बेटे का नहीं दिया साथ, आलिया भट्ट का जल्द होगा बेबी शावर, जानिए हर खबर

Bollywood Wrap:'अनुपमा' ने धोखेबाज बेटे का नहीं दिया साथ, आलिया भट्ट का जल्द होगा बेबी शावर, जानिए हर खबर

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 15, 2022 11:09 am IST,  Updated : Sep 15, 2022 01:04 pm IST

Entertainment Top 5 News Today: यहां एक नजर में जानिए आज यानी 15 सितंबर 2022 को बॉलीवुड जगत में होने वाली हर हलचल...

Bollywood Wrap- India TV Hindi
Bollywood Wrap Image Source : BOLLYWOOD WRAP

Entertainment Top 5 News Today: क्या आप भी हैं बी-टाउन लवर्स और चाहते हैं बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड OTT की खबरें सुपरफास्ट। क्या आपको भी हमेशा अपने स्टार्स का अपडेट जानने की रहती है बेताबी। तो चालिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या नया है? कौन से सेलेब्स आज ट्रेंड में हैं? सभी बड़ी और ट्रेंडिंग खबरें हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं एंटरटेनमेंट जगत से आज दिन भर की 5 बड़ी खबरें...

Pakistani Actress: भारत के सितारों को दुनियाभर में बेशुमार प्यार मिलता है। फिर चाहे वो पाकिस्तान ही क्यों न हो। वहां की आवाम बॉलीवुड फिल्मों को देखना काफी पसंद करती है। उसी तरह पाकिस्तान के ड्रामें भी भारत में खूब पसंद किए जाते हैं। वहां के कई सीरियल्स भारत में सुपरहिट साबित हुए हैं। इसी बीच पाकिस्तान की अभिनेत्री मछलियों को दाना डालते वक्त रेशम ने प्लास्टिक भी पानी में डाल दिया। जहां ब्रेड के टुकड़े को वो समंदर में गिराती दिखीं। वहीं, प्लास्टिक गिरा कर वो लोगों के निशाने पर आ गईं। ऐसे में एक बात तो साफ है कि एक्ट्रेस नेकी करने के चक्कर में एक बड़ी भूल कर बैठी।

Pakistani एक्ट्रेस पर भारी पड़ी उनकी नेकी, मछलियों को खाना देने के चक्कर में कर बैठी ये गलती

Anupamaa: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' में हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलता है।  यही वजह है कि दो साल से यह शो TRP का बादशाह बना हुआ है। इन दिनों इस शो में मां-बेटे के बीच तकरार चल रही है और चले भी क्यों न तोषू ने किया भी ऐसा काम है। तोषू के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर सुनते ही अनुपमा सदमे में चली गई है।तोषू अपनी गलती मानने की जगह अनुपमा पर गुस्सा निकालते दिखता है।बच्चे के नामकरण फंक्शन के बीच तोषू, किंजल से झूठे वादे करता है और कहता है कि वह बेस्ट पापा और बेस्ट पति बनकर दिखाएगा। तोषू वादा करता है कि वह जान दे सकता है लेकिन कभी भी किंजल को धोखा नहीं दे सकता है। धोखेबाज बेटे की ऐसी हरकत देख अनुपमा खुद को रोक नहीं पाती और गुस्से में बोलती है "जरा तो शर्म कर परितोष।" 

Anupamaa Updates: किंजल संग रिश्ता बचाने के लिए खुद को बेस्ट हसबैंड साबित करेंगे तोषू, क्या अनुपमा देगी धोखेबाज बेटे का साथ?

Alia Bhatt Baby Shower: बॉलीवुड के बेस्ट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। प्रेग्नेंसी में आलिया भट्ट अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते नजर आती हैं। वहीं अब कुछ महीनों बाद उनके घर नन्हे से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जानकारी के अनुसार जल्द ही आलिया की दोनों मां मतलब सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ने कुछ नया प्लान किया है। बता दें नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और सोनी राजदान आलिया के बेबी शावर का प्लान कर रही हैं। बेबी शावर प्रोग्राम की खास बात ये है कि इस बेबी शावर में सिर्फ लेडीज ही शामिल रहेंगी। 

Alia Bhatt Baby Shower:आलिया भट्ट की गोद भराई, ये सितारें होंगे शामिल, देखें लिस्ट

Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 35 दिनों से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 35 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। लगातार राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं। वहीं अब भी राजू वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। राजू श्रीवास्तव को कब तब होश आएगा। इस बारे में एम्स के डॉक्टरों ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। कॉमेडियन की स्थिती पर डॉक्टर्स ने कहा है कि, 'अब कुछ नहीं कहा जा सकता।' डॉक्टर्स का ऐसा बयान कॉमेडियन के प्रशंसकों को और भी डरा रहा है। देखते हैं नया दिन राजू श्रीवास्तव के स्वास्थय में क्या परिवर्तन लाता है। लगातार राजू के फैंस डॉक्टरों को आधिकारिक बयान जारी करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर्स इस पर अभी कोई भी बयान नहीं दे रहे हैं।

Money laundering case: जैकलीन फर्नांडीज और पिंकी ईरानी ने दिल्ली पुलिस से पूछताछ के दौरान ही किया झगड़ा

Akshay Kumar Will Support Milan's Family: एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने हेयर स्टाइलिस्ट मिलन जाधव को खो दिया, जिन्होंने उनके साथ 15 साल तक काम किया है। जहां अभिनेता ने मौत पर शोक व्यक्त करते हुए एक पोस्ट अपलोड किया, वहीं अब यह बात सामने आई है कि अक्षय ने टीम के दिवंगत सदस्य के परिवार का समर्थन करने का फैसला किया है। बता दें मिलन अक्की के काफी करीब थे। वह हाल ही में बीमार पड़ गए और जब डॉक्टरों ने सभी परीक्षण किए, तो उन्हें पता चला कि उन्हें चौथे चरण का कैंसर था।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन