1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pakistani एक्ट्रेस पर भारी पड़ी उनकी नेकी, मछलियों को खाना देने के चक्कर में कर बैठी ये गलती

Pakistani एक्ट्रेस पर भारी पड़ी उनकी नेकी, मछलियों को खाना देने के चक्कर में कर बैठी ये गलती

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Sep 15, 2022 08:41 am IST,  Updated : Sep 15, 2022 10:12 am IST

Pakistani Actress: पाकिस्तान की अभिनेत्री रेशम लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह है सोशल मीडिया पर हो रही उनकी ट्रोलिंग।

Pakistani actress- India TV Hindi
Pakistani actress Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • पाकिस्तान की अभिनेत्री रेशम हुईं ट्रोलिंग का शिकार
  • एक्ट्रेस पर भारी पड़ी उनकी नेकी

Pakistani Actress:  भारत के सितारों को दुनियाभर में बेशुमार प्यार मिलता है। फिर चाहे वो पाकिस्तान ही क्यों न हो। वहां की आवाम बॉलीवुड फिल्मों को देखना काफी पसंद करती है। उसी तरह पाकिस्तान के ड्रामें भी भारत में खूब पसंद किए जाते हैं। वहां के कई सीरियल्स भारत में सुपरहिट साबित हुए हैं। पाकिस्तान की अदाकाराओं का सादगी और अदाकारी के भारत के लोग मुरीद हो गए हैं। पाक की एक्ट्रेसस भी आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। 

इसी बीच पाकिस्तान की अभिनेत्री रेशम लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह है सोशल मीडिया पर हो रही उनकी ट्रोलिंग। एक्ट्रेस रेशम अपने सोशल वर्क के चलते लाइमलाइट में आई हैं। लेकिन उनका सोशल वर्क उनपर काफी भर पड़ता हुआ नज़र आ रहा है। 

Money laundering Case: आज दिल्ली पुलिस के सामने पेश होंगी Nora Fatehi, रंगदारी मामले में फिर होगी पूछताछ

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को पाकिस्तानी सोशल मीडिया पेज इर्फानिस्तान पर शेयर किया है। जहां एक्ट्रेस अपने सोशल वर्क के चलते प्यार से समंदर किनारे मछलियों को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। लेकिन ये खाना खिलाना उनका इतना भारी पड़ जाएगा। शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस से हुई एक गलती, सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी रास नहीं आई।  

Alia Bhatt Baby Shower:आलिया भट्ट की गोद भराई, ये सितारें होंगे शामिल, देखें लिस्ट

पूरे मामले की अगर बात करें तो - मछलियों को दाना डालते वक्त रेशम ने प्लास्टिक भी पानी में डाल दिया। जहां ब्रेड के टुकड़े को वो समंदर में गिराती दिखीं। वहीं, प्लास्टिक गिरा कर वो लोगों के निशाने पर आ गईं। ऐसे में एक बात तो साफ है कि एक्ट्रेस नेकी करने के चक्कर में एक बड़ी भूल कर बैठी। जिसके चलते उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनने को मिली।  एक यूजर ने लिखा, “वाह ये आदत है।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “खिला-पिलाकर मौते के घांट उतराना इस कहते हैं।” तो वहीं एक और शख्स ने इसे ‘मीठा जहर’ बताया।

Money laundering case: जैकलीन फर्नांडीज और पिंकी ईरानी ने दिल्ली पुलिस से पूछताछ के दौरान ही किया झगड़ा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन