1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bollywood Wrap: राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, शिल्पा शेट्टी का टूटा पैर, जानिए हर खबर

Bollywood Wrap: राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, शिल्पा शेट्टी का टूटा पैर, जानिए हर खबर

 Published : Aug 11, 2022 12:29 pm IST,  Updated : Aug 11, 2022 12:29 pm IST

Entertainment Top 5 News Today: यहां एक नजर में जानिए आज यानी 11 अगस्त 2022 को बॉलीवुड जगत में होने वाली हर हलचल...

Bollywood Wrap- India TV Hindi
Bollywood Wrap Image Source : TWITTER

Highlights

  • जानिए आज की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
  • अक्षय और आमिर की फिल्मों में मुकाबला
  • राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक

Bollywood Wrap: फिल्मी दुनिया के दीवानों का हम खास ख्याल रखते हैं। क्योंकि ग्लैमर वर्ल्ड के फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार्स की एक्टिविटीज पर पैनी नजर रखते हैं। किस फिल्म का ऐलान हुआ, किस एक्टर ने शूटिंग के दौरान मस्ती की और किसे चोट लगी? किसने नई कार खरीदी तो ताजा रिलीज फिल्मों को लेकर लोगों ने क्या रिव्यू दिया? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए यहां बने रहिए। आज दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आज सितारों की दुनिया में क्या हलचल है। आइए जानते हैं एंटरटेनमेंट की दुनिया की आज दिन भर की 5 बड़ी खबरें।।।

Raju Srivastava's condition critical: बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के कारण कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज सुबह खबर आई कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है। उन्हें अब ICU से शिफ्ट करके वैंटिलेटर पर रखा गया है। आपको बता दें कि राजू बुधवार को जिम करते हुए ट्रेडमिल पर गिर गए थे। 

Raju Srivastav की हालत गंभीर, AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर कॉमेडियन

Sambhavna Seth Illness: एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की तबियत अचानक बिगड़ गई है। इस बात का खुलासा उनके पति ने किया है। संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया, 'संभावना को वायरल फीवर हुआ है। वायरस ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया है। एक्ट्रेस को पहले से ही सिरदर्द और बुखार था, लेकिन अब उन्हें खांसी-जुखाम और लगातार उल्टियां हो रही हैं। संभावना की तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था।' 

Shilpa Shetty Kundra Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) इन दिनों रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)  के नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। खबर है कि शिल्पा शेट्टी को शूटिंग के वक्त चोट लग गई है। एक्ट्रेस के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। इस बात की जानकारी खुद शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके दी है। 

Raksha Bandhan: भाई बहन के प्यार की कहानी पर आधारित यह फिल्म 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) के इसी नाम के त्योहार वाले दिन रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर सुबह होते ही दर्शकों के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। लोगों को फिल्म इमोशनल लग रही है। ट्विटर पर यूजर्स इस फिल्म को 4-5 स्टार्स दे रहे हैं। 

Raksha Bandhan Twitter Review: अक्षय कुमार का गुडलक बनकर आई 'रक्षा बंधन', इमोशनल दर्शक दे रहे इतने स्टार

Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म  ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha)  आज यानि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बना हुआ है। हालांकि, इस फिल्‍म के बायकॉट की भी मांग हो रही है। लेकिन बावजूद इसके कई ऐसे फैंस हैं जो आमिर की फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं। यूजर्स लगातार फिल्म को लेकर रिव्यू सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। 

Laal Singh Chaddha Movie review: Aamir Khan की फिल्म में इस चीज की हो रही है तारीफ, जानिए कैसा है पब्लिक का रिएक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन