1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 साल पहले आई वो फिल्म, जिसने 4 सुपरस्टार्स के अरमानों पर फेरा पानी, धरा रह गया रणबीर कपूर का स्टारडम

10 साल पहले आई वो फिल्म, जिसने 4 सुपरस्टार्स के अरमानों पर फेरा पानी, धरा रह गया रणबीर कपूर का स्टारडम

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 14, 2025 06:06 pm IST,  Updated : May 14, 2025 06:06 pm IST

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉम्बे वैलेट' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 10 साल पहले आई इस फिल्म में 4 सुपरस्टार्स भी जलवा फीका रहा था।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में हर साल 1 हजार से ज्यादा फिल्में बनती हैं लेकिन कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती हैं। बाकी की फिल्में कब आईं और कब चला गईं कानों कान खबर नहीं लगती है। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो रिलीज से पहले खूब सुर्खियां बटोरने लगती हैं जिसके पीछे का कारण इसकी स्टारकास्ट होती है। फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार सितारों की फिल्में खूब सुर्खियों में रहती हैं और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर जाती हैं। लेकिन 10 साल पहले एक ऐसी फिल्म आई जिसमें 1-2 नहीं बल्कि 4 सुपरस्टार्स को कास्ट किया गया। साथ ही इस फिल्म को स्टार डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया लेकिन फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इतना ही नहीं रणबीर कपूर का स्टारडम भी धरा रह गया और फिल्म को हिट नहीं करा पाया। हम बात कर रहे हैं 10 साल पहले 15 मई को सिनेमघरों में रिलीज हुई फिल्म 'बॉम्बे वैलेट' की।

धरा रह गया था रणबीर कपुर का स्टारडम

बता दें कि साल 2015 में 'बॉम्बे वैलेट' रिलीज हुई थी। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, करण जौहर और केके मैनन जैसे सुपरस्टार ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में रही थी और दर्शकों को भी इससे अच्छी उम्मीदें थीं। हालांकि ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 118 करोड़ रुपयों से ज्यादा के बजट से बनी ये फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी रही  थी और महज 43 करोड़ रुपयों की ही कमाई कर पाई थी। फिल्म में रणबीर कपूर का स्टारडम भी धरा रह गया था और लोग सिनेमाघरों में नहीं जा पाए थे। फिल्म को लेकर सारा बज ठंडा पड़ गया था। फिल्म को विकास बहल ने आदित्य मोटवानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया था और गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे। 

फैन्स का ध्यान नहीं रख पाए थे डायरेक्टर?

इस फिल्म के फ्लॉप होने पर अनुराग कश्यप ने भी खुलकर बात की थी। अनुराग अपनी अलग तरह की जमीनी कहानियों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग ने सितारों के साथ फिल्म बनाई थी लेकिन ये फिल्म सफल नहीं हो पाई थी। बाद में एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने इस फिल्म के फ्लॉप होने की भी वजह बताई थी। जिसमें अनुराग बताते हैं, 'फैन्स को भी केटर करना पड़ता है। रणबीर कपूर के फैन्स को हम केटर नहीं कर पाए। इसी वजह से ये फिल्म फ्लॉप हो गई। इसीलिए में फिल्मी सितारों के साथ काम करने से बचता हूं।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन