1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोनी कपूर ने अपनी परी जाह्नवी के बर्थ डे पर बताई उसकी खूबियां, बचपन के फोटो किए शेयर

बोनी कपूर ने अपनी परी जाह्नवी के बर्थ डे पर बताई उसकी खूबियां, बचपन के फोटो किए शेयर

 Published : Mar 06, 2022 11:35 am IST,  Updated : Mar 06, 2022 12:57 pm IST

Janhvi Kapoor Birthday: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज 24 साल की हो चुकी हैं। उनके जन्मदिन पर बोनी कपूर ने खास तरीके से विश किया है।

Boney kapoor Share Janhvi Kapoor Unseen Childhood Photo And Told Her Qualities- India TV Hindi
जाह्रवी कपूर और बोनी कपूर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • बोनी कपूर ने लाडली बेटी जाह्रवी कपूर के बर्थडे पर लिखी खास बातें
  • बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर के बचपन की फोटो शेयर की
  • जाह्नवी कपूर अपना 24 वां जन्मदिन मना रही हैं

Janhvi Kapoor Birthday: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज 24 साल की हो चुकी हैं। 'धड़क', 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में दिखने वाली जाह्नवी आज अपना बर्थडे मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर बोनी कपूर ने खास तरीके से विश किया है। बोनी ने अपनी लाडली बेटी के बचपन की फोटो शेयर की। साथ ही कुछ खूबियों को गिनाया और उसे बरकार रखने की कामना की।

बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर के बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद क्यूट दिख रही हैं। फैंस जाह्नवी की इस फोटो को लाइक कर रहे हैं। वाकई फोटो में जाह्नवी सुंदर दिख रही हैं। साथ ही बोनी कपूर ने बेटी के लिए कुछ बातें भी लिखी हैं।

बोनी कपूर ने लिखा है- "जीवन का आनंद लो, आप जैसी हैं, वैसी ही बने रहें, सरल, जमीन से जुड़ी, सभी का सम्मान करें... ये आपके गुण हैं जो आपको चाँद से परे ले जाएंगे। जन्मदिन मुबारक हो बेटा।"

ये साल जाह्नवी कपूर के लिए है बेहद खास, इन बड़े सितारों के साथ आएंगी नजर

जाह्नवी कपूर के बचपन की फोटो यहां पर देखें-

बता दें, अगर इस साल की बात करें तो ये भी खास होने वाला है। जाह्नवी के पास एक नहीं कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें वो राजकुमार राव, वरुण धवन जैसे स्टार के साथ दिखेंगी। तख्त,  'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'दोस्ताना 2' जैसी कई फिल्में इनके पास हैं। जाह्नवी कपूर को जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के सेलेब्स बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं इनके फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा को हो सकती है जेल? कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया जारी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन