1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Report: 'फोन भूत' ने 'मिली' और 'डबल एक्सएल' को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा 'कांतारा' का हाल

Box Office Report: 'फोन भूत' ने 'मिली' और 'डबल एक्सएल' को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा 'कांतारा' का हाल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 06, 2022 09:56 am IST,  Updated : Nov 06, 2022 09:56 am IST

Box Office Report: शुक्रवार को तीन अलग-अलग जॉनर की बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फीकी शुरुआत करने वाली इन तीनों ही फिल्मों की कमाई दूसरे दिन यानी शनिवार को भी कुछ खास नहीं रही।

Box Office Report:- India TV Hindi
Box Office Report: Image Source : INSTAGRAM IMAGE

Box Office Report: तीनों ही फिल्मों की कमाई दूसरे दिन यानी शनिवार को भी कुछ खास नहीं रही।  एक ओर कैटरीना कैफ (katrina kaif) की 'फोन भूत'(Phone Bhoot), सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी (Sonakshi Sinha and Huma Qureshi) की 'डबल एक्सएल' (Double XL) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की 'मिली' (Mili) तीनों फिल्म कुछ खास साबित नहीं हुई। लोगों को एंटरटेन करने में ये फिल्में असफल साबित हो रही है। तो दूसरी ओर छह हफ्ते बाद भी कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' (Kantara) धूम मचा रही है। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की हैं। कलेक्शन की बात करें तो 'फोन भूत', 'मिली' और 'डबल एक्सएल' (Phone Bhoot Vs Double XL Vs Mili Box Office) पर भारी पड़ती दिखी। खबरों के अनुसार 'फोन भूत'(Phone Bhoot), 'मिली' (Mili), 'डबल एक्सएल' (Double XL) और फिल्म 'कांतारा' (Kantara) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) कुछ ऐसा रहा।

'मिली' (Mili) 

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सनी कौशल (Sunny Kaushal) की सस्पेंस थ्रिलर (Suspense Thriller) फिल्म 'मिली' (Mili) को लोगों की ओर से ठीक ठाक रिव्यू मिल रहे हैं। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन फिल्म के बिजनेस में ओपनिंग डे के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली है। शनिवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए हैं और अब इसका कलेक्शन 1.10 करोड़ रुपये हो गया है।

'फोन भूत' (Phone Bhoot)
कैटरीना कैफ (katrina kaif), ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की हॉरर कॉमेडी (Horror Comedy) फिल्म 'फोन भूत' (Phone Bhoot) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अपने साथ रिलीज हुई फिल्मों से बेहतर साबित हो रही है। ओपनिंग डे पर 2.05 करोड़ के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत करने वाली 'फोन भूत' (Phone Bhoot) की दूसरे दिन की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है। शनिवार को फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपये हो गया।

'डबल एक्सएल' (Double XL)
हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha and Huma Qureshi) स्टारर 'डबल एक्सएल' (Double XL) को भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 15-20 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म दूसरे दिन महज 20 लाख रुपये का कारोबार कर पाई है। ऐसे में दो दिन में फिल्म ने 45 लाख का कारोबार कर लिया है।  

'कांतारा' (Kantara)
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' (Kantara) का जलवा छह हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कायम है। फिल्म 'कांतारा' (Kantara) ने शुक्रवार को रिलीज हुई बॉलीवुड की तीनों फिल्मों से ज्यादा कमाई कर ली है। 37वें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और अब फिल्म का कुल कलेक्शन 260.19 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss: 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट बनीं जॉन अब्राहम की हीरोइन! इस फिल्म में आएंगी नजर

Aaron Carter Dies: सिंगर-रैपर आरोन कार्टर का 34 साल की उम्र में निधन, कैलिफोर्निया में मिले मृत

Rakhi Sawant की वकील ने Sherlyn Chopra की खुजली वाले कुत्ते से की तुलना, दर्ज किया मानहानि का केस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन