1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका मर्चेंट ने रायॅल अंदाज में ली एंट्री, अनंत अंबानी भी अपनी होनी वाली दुल्हनिया को एक टक देखते रह गए

राधिका मर्चेंट ने रायॅल अंदाज में ली एंट्री, अनंत अंबानी भी अपनी होनी वाली दुल्हनिया को एक टक देखते रह गए

 Published : Mar 03, 2024 11:55 pm IST,  Updated : Mar 03, 2024 11:55 pm IST

अनंत-राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी का आज आखिरी दिन था, जो बाकी दो दिनों के मुकाबले बेहद ही शानदार रहा। आज अनंत-राधिका हस्ताक्षर सेरेमनी थी। इस दौरान राधिका मर्चेंट ने रायॅल अंदाज में एंट्री ली। अपनी होनी वाली दुल्हनिया का ये अंदाज अंनत अंबानी भी देखते रह गए।

Anant-Radhika Pre Wedding- India TV Hindi
राधिका मर्चेंट ने रायॅल अंदाज में ली एंट्री Image Source : DESIGN

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में चल रहा है। इस समारोह का आज आखिरी दिन था, जिसमें  फिल्मी सितारों समेत कई विदेशी हस्तियों ने शिरकत कर इस दिन को और खास बनाया। वहीं आज के समारोह में काफी कुछ खास देखने को भी मिला। आज के फंक्शन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे गजवन में टस्कर ट्रेल्स के साथ आयोजन किया गया था। वहीं इस के बाद महा आरती का आयोजन भी किया गया, जिसकी एक झलक हमें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली है। 

महाआरती में दिखा भव्य नजारा

वहीं महाआरती का भव्य आयोजन होने के बाद के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हस्ताक्षर सेरेमनी हुई। इस दौरान वहां मौजूद सभी सेलेब्स का एक से बढ़कर एक ट्रैडिशनल लुक देखने को मिला। हालांकि इस दौरान अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने अपनी एंट्री से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर राधिका मर्चेंट की कुछ वीडियोज सामने आई है, जिसमें उनका राॅयल अंदाज देखते ही बन रहा है। 

राधिका मर्चेंट की ग्रैंड एंट्री देखते रह गए लोग

सामने आए इस वीडियो में मेहमानों ने आरती देते हुए राधिका मर्चेंट का वेलकम किया। इसमें जान्हवी कपूर समेत बाॅलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आ रही हैं।इस दौरान राधिका राॅयल अंदाज में अंनत की तरफ धीरे-धीरे गाने पर डांस करती हुई जाती दिख रही हैं। वहीं इस दौरान सामने खड़े मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, श्लोका मेहता और ईशा पिरामल तालियां बजाकर राधिका मर्चेंट का वेलकम करते हुए नजर आ रहे हैं।इसके बाद राधिका देखा तेनू पहली पहली बार वे गाने पर डांस करते हुए स्टेज तक गईं, जहां अनंत उनका इंतजार कर रहे थे। राधिका का ये अंदाज अनंत भी एक टक देखते ही रह गए। 

एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए राधिका-अंनत 

बता दें कि राधिका ने हस्ताक्षर सेरेमनी के लिए पेस्टल कलर का बेहद ही खूबसूरत लंहगा पहना था। वहीं अनंत ग्रीन कलर की शेरवानी में नजर आए। दोनों को इस सेरेमनी के दौरान एक-दूजे पर प्यार बरसाते हुए देखा गया। एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते हुए नजर आ रहे हैं।राधिका-अंनत के सेरेमनी के तीसरे दिन की झलकियां भी इस वक्त हर तरफ छाई हुई हैं। फैंस इन वीडियोज पर जमकर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

आखिर क्यों रिहाना को अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में परफॉर्म करने के तुरंत बाद ही लौटना पड़ा अमेरिका? सामने आई बड़ी वजह

अनंत-राधिका ने प्री वेडिंग में किया धमाकेदार डांस, कपल का डांस देख भूल जाएंगे स्टार्स के परफॉर्मेंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन