1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर की शादी में सज-धजकर पहुंचे थे ये 3 स्टारकिड, मेंहदी भी लगवाई थी, क्या आपने इन्हें पहचाना?

करिश्मा कपूर की शादी में सज-धजकर पहुंचे थे ये 3 स्टारकिड, मेंहदी भी लगवाई थी, क्या आपने इन्हें पहचाना?

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 31, 2024 10:50 am IST,  Updated : May 31, 2024 10:50 am IST

करिश्मा कपूर की शादी की क्लिप में तब्बू भी सफेद सलवार सूट में नजर आ रही हैं। करिश्मा ने 'हम साथ-साथ हैं' में तब्बू के साथ काम किया था। इसके बाद करिश्मा चंकी पांडे से हाथ मिलाते दिखी, इस दौरान उनकी पत्नी भावना पांडे भी उनके साथ दिखीं।

janhvi kapoor- India TV Hindi
करिश्मा कपूर की शादी के थ्रोबैक वीडियो में दिखे 3 स्टारकिड। Image Source : INSTAGRAM

कपूर खानदान की बेटी और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं, लेकिन शादी के करीब 13 साल बाद 2016 में कपल ने अलग होने का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया। अब करिश्मा कपूर पति संजय कपूर से अलग अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान की अकेले देखभाल कर रही हैं, हालांकि बच्चों के लिए अभी भी वह पति से संपर्क में हैं। दोनों के कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें करिश्मा अपने बच्चों को लेकर एक्स पति से मिलती दिखीं। इस बीच सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की शादी का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करिश्मा की शादी की रस्में होते देखा जा सकता है। वहीं इस ग्रैंड वेडिंग में सलमान खान, तब्बू, श्रीदेवी, गोविंदा से लेकर जैकी श्रॉफ सहित बॉलीवुड के कई बड़े स्टार पहुंचे थे। 

करिश्मा की शादी का थ्रोबैक वीडियो

सोशल मीडिया पर छाए करिश्मा की शादी के इस थ्रोबैक वीडियो की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें कई स्टार्स के साथ कुछ स्टारकिड भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए करिश्मा कपूर की शादी के वीडियो में करिश्मा कई फिल्मों में साथ काम कर चुके अपने को-स्टार अक्षय कुमार के गाल खींचती नजर आ रही हैं। अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ इस स्टार स्टडेड शादी में शामिल हुए। गोविंदा सलमान खान के साथ पोज देते नजर आए। वहीं, जैकी श्रॉफ भी करिश्मा के साथ पोज देते दिखाई दिए.

हाथों में मेंहदी लगाए दिखीं 3 स्टारकिड

इस बीच कुछ स्टाकिड भी लहंगा पहने, सज-धजकर, हाथों में मेंहदी रचाए यहां से वहां टहलती दिखाई दीं। तो क्या आप वीडियो में नजर आईं इन स्टारकिड्स को पहचान पाए? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वीडियो में नजर आईं ये तीन क्यूट परियां कौन हैं। वीडियो में नजर आ रहीं ये तीन स्टारकिड जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर और अनन्या पांडे। ये तीनों स्टारकिड ही अपने-अपने पैरेंट्स के साथ करिश्मा कपूर की शादी में पहुंची थीं। लहंगा पहने, हाथ में मेहंदी रचाए तीनों स्टारकिड्स का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

तब्बू भी आईं नजर

क्लिप में तब्बू भी सफेद सलवार सूट में नजर आ रही हैं। करिश्मा ने 'हम साथ-साथ हैं' में तब्बू के साथ काम किया था।  इसके बाद करिश्मा चंकी पांडे से हाथ मिलाते दिखी, इस दौरान उनकी पत्नी भावना पांडे भी उनके साथ दिखीं। वहीं श्रीदेवी हाथों में मेहंदी लगवाती दिखीं। हालांकि, जिस चीज़ ने सभी का ध्यान खींचा वह थी छोटी जान्हवी कपूर, शनाया कपूर और अनन्या पांडे, जो खूबसूरत लहंगे में दौड़ रही थीं। करिश्मा ने 2003 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय से शादी की थी। संजय ने करिश्मा से तलाक के बाद 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन