1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म सीक्वेंस में अवैध रूप से गाड़ी का नंबर का इस्तेमाल करने पर विक्की कौशल के खिलाफ मामला दर्ज

फिल्म सीक्वेंस में अवैध रूप से गाड़ी का नंबर का इस्तेमाल करने पर विक्की कौशल के खिलाफ मामला दर्ज

 Published : Jan 02, 2022 12:54 pm IST,  Updated : Dec 16, 2022 01:50 pm IST

हाल ही में विक्की कौशल और सारा अली खान की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान इंदौर की सड़कों पर स्पॉट किया गया।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
 फिल्म सीक्वेंस में अवैध रूप से गाड़ी का नंबर का इस्तेमाल करने पर विक्की कौशल के खिलाफ मामला दर्ज Image Source : INSTAGRAM/VICKYKAUSHALAFGHANFAN

Highlights

  • अवैध रूप से वाहन का नंबर इस्तेमाल करने पर केस दर्ज किया गया है।
  • विक्की को आखिरी बार सरदार उधम सिंह में रूप में देखा गया था।

इंदौर के एक निवासी ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल द्वारा एक फिल्म के सीक्वेंस में अवैध रूप से मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के कथित इस्तेमाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह उसकी गाड़ी का नंबर है। फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान बैठी हैं। शिकायतकर्ता ने अपने लाइसेंस प्लेट नंबर की तस्वीरें और भेजे गए पत्र की एक प्रति को भी साझा किया है।

एएनआई से बात करते हुए, इंदौर निवासी और शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने कहा, "फिल्म सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है। मुझे नहीं पता कि फिल्म यूनिट को इसके बारे में पता है लेकिन यह अवैध है। वे मेरी अनुमति के बिना मेरे वाहन का नंबर इस्तेमाल नहीं कर सकते। मैंने स्टेशन पर एक ज्ञापन दिया है। मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।"

शिकायत का जवाब देते हुए इंदौर के बाणगंगा इलाके में सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सोनी ने कहा, "हमें एक शिकायत मिली थी। हम देखेंगे कि नंबर प्लेट का इस्तेमाल अवैध रूप से किया गया था या नहीं। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अगर फिल्म यूनिट इंदौर में है, हम उनकी जांच करने की कोशिश करेंगे।

हाल ही में विक्की कौशल और सारा अली खान की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। दोनों को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान इंदौर की सड़कों पर स्पॉट किया गया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की को आखिरी बार सरदार उधम सिंह में रूप में देखा गया था। फिल्म में, स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की बायोपिक हैं, जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए 1940 में ब्रिटिश भारत में पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ'डायर की हत्या कर के लिया था।

शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा। रॉनी लाहिरी और शील कुमार द्वारा निर्मित, 'सरदार उधम' में शॉन स्कॉट, स्टीफन होगन, बनिता संधू, किर्स्टी एवर्टन और अमोल पाराशर ने भी अभिनय किया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन