1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामंथा-नागा चैतन्य से लेकर इन बॉलीवुड स्टार्स के तलाक की खबरों ने तोड़ा था फैंस का दिल, किसी का 4 तो किसी का 13 साल चला रिश्ता

सामंथा-नागा चैतन्य से लेकर इन बॉलीवुड स्टार्स के तलाक की खबरों ने तोड़ा था फैंस का दिल, किसी का 4 तो किसी का 13 साल चला रिश्ता

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Apr 18, 2023 08:32 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 08:33 pm IST

Bollywood Celebs Divorce: इस लेख के जरिए आज हम आपको उन स्टार्स के तलाक के बारे में बताएंगे जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Bollywood Celebs Divorce- India TV Hindi
Bollywood Celebs Divorce Image Source : WEDDINGSUTRA/SAMANTHA_PRABHU_KRITHI_SHET

Bollywood Celebs Divorce: आम आदमी हो या फिर कोई सेलिब्रिटी, हर कोई अपनी शादी खूब धूमधाम से करना पसंद करता है। खासकर, बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स की शादी काफी ग्रैंड होती है जिसकी चर्चा फैंस के बीच काफी लंबे समय तक बनी रहती है। पिछले साल ही बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने हाई प्रोफाइल शादियां की। लेकिन बॉलीवुड में जितनी शानदार शादी होती है उतना ही हंगामा तलाक में भी होता है। 

अब तक फिल्मी दुनिया में कई ऐसे पावर कपल रह चुके हैं, जो एक समय में अपनी लव स्टोरी के जरिए खूब सुर्खियां बटोरीं। यहां तक कि अपनी लव स्टोरी के जरिए फैंस को प्रभावित भी किया। लेकिन अचानक ही उन्होंने तलाक का एलान कर प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया। ऐसे में इस लेख के जरिए आज हम आपको उन स्टार्स के तलाक के बारे में बताएंगे जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

1. ऋतिक रोशन-सुजैन खान 

सबसे पहले हम बात करेंगे बॉलीवुड के सबसे चर्चित डाइवोर्स में से एक ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बारे में। ऋतिक-सुजैन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल माने जाते थे। दोनों ने साल 2000 में शादी रचाई थी। इसके बाद ऋतिक और सुजैन ने 2006 में बेटे रेहान और रिदान के पैरेंट्स बने। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और लगभग 14 साल तक साथ रहने के बाद साल 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। भले ही उनके बीच डाइवोर्स हो गया हो लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।

2. आमिर खान-किरण राव

बॉलीवुड स्टार आमिर खान और किरण राव का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। 15 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2021 में अचानक ही तलाक का एलान कर दिया था। दोनों के डाइवोर्स की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि आमिर खान की ये दूसरी शादी थी। 

3. सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य

साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक की खबरों ने सबको हैरानी में डाल दिया था। दोनों अपने तलाक की वजह से लंबे समय तक मीडिया में छाए रहे थे। सामंथा और नागा ने साल 2017 में गोवा में ग्रैंड शादी रचाई थी। हालांकि दोनों ने चार साल बाद 2021 में अलग होने का फैसला किया। 

4. मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते थे। दोनों ने साल 1998 में ग्रैंड तरीके से शादी रचाई थी। हालांकि साल 2017 में दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। 

5. सैफ अली खान-अमृता सिंह

सैफ अली खान और अमृता सिंह फिल्मी दुनिया के सबसे चर्चित कपल थे। सैफ और अमृता ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। लेकिन सैफ और अमृता का ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया और शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गए।

6. धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत

जनवरी 2022 में धनुष और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अलग होने का एलान किया था। उनकी तलाक की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। दोनों ने साल 2004 में शादी रचाई थी। लेकिन शादी के 18 साल बाद दोनों अलग हो गए।

ये भी पढ़ें-

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ काम करना चाहता ये बॉलीवुड स्टार किड, खुल्लम-खुल्ला कही ये बात

'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग शुरू, बंपर कमाई करने को तैयार सलमान खान की फिल्म!

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' का धमाकेदार गाना 'ओ बल्ले बल्ले' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन