1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PM मोदी संग चिरंजीवी ने मनाई मकर संक्रांति, सिंगर सुनीता ने सुरों से बांधा समा, देखें वीडियो

PM मोदी संग चिरंजीवी ने मनाई मकर संक्रांति, सिंगर सुनीता ने सुरों से बांधा समा, देखें वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 14, 2025 08:03 am IST,  Updated : Jan 14, 2025 08:03 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने मकर संक्रांति मनाई। इसका समारोह का आयोजन दिल्ली में हुई, जिसमें शामिल होने एक्टर पहुंचे थे। पीवी सिंधु भी आयोजन का हिस्सा बनीं। यहां देखें वीडियो।

chiranjeevi pm modi- India TV Hindi
चिरंजीवी, पीएम मोदी और ओम बिड़ला। Image Source : X

नई दिल्ली में मकर संक्रांति समारोह का आयोजन किया गया। इस मकर संक्रांति समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अभिनेता चिरंजीवी और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी शामिल हुए। इस खास कार्यक्रम का आयोजन तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी के आवास पर आयोजित किया गया था। सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में कई और जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत कीं। इस सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी आयोजन स्थल पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही चिरंजीवी भी नजर आए हैं। 

चिरंजीवी ने पीएम मोदी संग जलाया दीया

एएनआई के अनुसार इस कार्यक्रम में चिरंजीवी और पीवी सिंधु के साथ कई केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी शामिल हुए। मकर संक्रांति फसल के तैयार होने का पर्व है। इसकी खुशी लोग एक दूसरे से बांटते हैं। अलग-अलग राज्यों में ये त्योहार अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। ठीक इसी तर्ज पर हर राज्य के संक्रांति सेलिब्रेशन की झलक इस आयोजन में भी देखने को मिली। फिलहाल सामने आए एक वीडियो में चिरंजीवी को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। पीएम मोदी ने इस इवेंट की शुरुआत दीया जला कर की। गायिका सुनीता ने भी पूजा समारोह हिस्सा लिया। इनॉगरेशन के बाद उन्होंने खास परफॉर्मेंस भी दी और वहां मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। इसके अलाना कई शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियां भी हुईं।

यहां देखें वीडियो

जब राजनीति में आए थे चिरंजीवी

बता दें, चिरंजीवी ने कुछ समय तक राजनीति भी की है। अपने भाई पवन कल्याण की तरह ही उन्होंने भी एक राजनीतिक पार्टी की स्थापना की थी। साल 2008 में तिरुपति में प्रजा राज्यम पार्टी की शुरुआत की। साल 2009 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 294 में से 18 सीटें जीतीं और 16% से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया। 2011 में पार्टी का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया। उसी साल बाद में उन्होंने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री का पद संभाला। हालांकि साल 2014 से वे सक्रिय राजनीति से दूर हैं। उनके भाई पवन कल्याण अब टीडीपी और बीजेपी के साथ गठबंधन में जन सेना पार्टी के जरिए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

फिल्मों की बात करें तो साल 2023 की फिल्मों 'वाल्टेयर वीरैया' और 'भोला शंकर' में चिरंजीवी आखिरी बार नजर आए थे। चिरंजीवी जल्द ही सामाजिक-काल्पनिक फिल्म 'विश्वम्भरा' में दमदार अभिनय करेंगे। यह फिल्म संक्रांति पर रिलीज होनी थी, लेकिन इसकी रिलीज टल गई। फिर इसी स्लॉट में एक्टर के बेटे राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को रिलीज किया गया। इसके अलावा एक्टर श्रीकांत ओडेला के एक नए प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन