1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KBC 13 के फिनाले एपिसोड में बिग बी के सवालों का समाना करेंगे क्रिकेटर हरभजन सिंह और इरफान पठान

KBC 13 के फिनाले एपिसोड में बिग बी के सवालों का समाना करेंगे क्रिकेटर हरभजन सिंह और इरफान पठान

 Published : Dec 14, 2021 10:09 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 10:09 pm IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का क्विज गेमशो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 13 अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है।

Harbhajan singh - India TV Hindi
KBC 13 के फिनाले एपिसोड में बिग बी के सवालों का समाना करेंगे क्रिकेटर हरभजन सिंह और इरफान पठान Image Source : INSTAGRAM/ BRUNEXBARESKIN

Highlights

  • कौन बनेगा करोड़पति 13 के 'शानदार शुक्रिया' में ये हस्तियां शिरकत करेंगी।
  • यह एपिसोड 17 दिसंबर को प्रसारित होगा।

'कौन बनेगा करोड़पति 13' अब सीजन के समापन पर पहुंच गया है। फिनाले एपिसोड 17 दिसंबर को प्रसारित होगा, जिसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह और इरफान पठान होंगे। इस फिनाले वीक को खास बनाने के लिए हर एपिसोड में कुछ खास सेलिब्रिटीज आने वाले है। 

आयुष्मान खुराना से शुरूआत करते हुए, वाणी कपूर निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ, 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के होस्ट मनीष पॉल हॉटसीट पर होंगे। इसके बाद रैपर बादशाह के साथ नेहा कक्कड़, नीना गुप्ता और गजराज राव नजर आएंगे। 

'केबीसी 13' के आखिरी एपिसोड में हरभजन सिंह और इरफान पठान खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे। यह 17 दिसंबर को प्रसारित होगा।

कौन बनेगा करोड़पति 13 का 'शानदार शुक्रिया' सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन