1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण इन चीजों से हुईं परेशान! बताई ये वजह, कहा- 'काफी दिक्कत है'

मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण इन चीजों से हुईं परेशान! बताई ये वजह, कहा- 'काफी दिक्कत है'

 Published : Oct 10, 2024 01:21 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 01:21 pm IST

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बताया कि कैसे बर्नआउट की वजह से वह कुछ खास नहीं कर पा रही हैं। पिछले महीने से दीपिका-रणवीर अपनी बेटी को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह कुछ चुनौतियों की वजह से उन्हें फैसले लेने में दिक्कत हो रही है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण हुईं परेशान Image Source : X

दीपिका पादुकोण जो जल्द ही 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपनी बेटी का स्वागत किया है, जिसके बाद से कपल अपने अपने पहले बच्चे को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खूब चर्चा में हैं। इसी बीच अब मां बनने के बाद दीपिका ने कुछ चुनौतियों के बारे में बात की है, जिनका उन्हें आए दिन सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे बर्नआउट की वजह से वह कुछ नया या फिर अपने मन का नहीं कर पा रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने बर्नआउट पर कही ये बात

दीपिका ने हाल ही में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2024 के लिए आयोजित लाइव लव लाफ फाउंडेशन लेक्चर सीरीज के दौरान एरियाना हफिंगटन से खुलकर बात करते हुए अपनी हेल्थ के बारे में खुलासे किए। उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर क्विंट और द प्रिंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में एरियाना बर्नआउट के बारे में बात करती हैं और फिर दीपिका इससे निपटने के अपने अनुभव साझा करती हैं। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें इस चीज से गुजरना पड़ रहा है और वह ये सब कैसे मैनेज करती हैं।

दीपिका पादुकोण हुईं परेशान

अभिनेत्री ने कहा, 'जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है या बर्नआउट होते हैं तो आप जो फैसला लेते हैं। उसे लेने में हमें कभी-कभी बहुत दिक्कत होती है। मुझे पता है जब मैं स्ट्रेस या बर्नआउट महसूस करती हूं तो क्या होता है। मां बनने के बाद से मैं बच्ची की देखभाल में इस तरह से बिजी हूं कि मुझे आराम करने या फिर नींद पूरी करने का भी वक्त नहीं मिलता है। इसके चलते मुझे अब कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोचना पड़ा है और मैं तरह-तरह की बाते सोचने लगती हूं। इस से मेरी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भी असर हो रहा है। मैं बर्नआउट की वजह से काफी परेशान हूं और नई मां ये महसूस कर सकती हूं।'

नई मां का दर्द- दीपिका

बातचीत के दौरान दीपिका ने बताया कि कैसे लोग अक्सर नकारात्मक भावनाओं, खासकर आलोचना को अपने अंदर समेटे रहते हैं और उसे के बारे में सोचते रहते हैं। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने एक और खुलासा किया। आगे कहा- 'दर्द, गुस्सा और इनमें से कुछ ऐसी भावना जो सिर्फ महसूस कर सकते हैं, लेकिन उस वक्त कुछ हो नहीं पाता है। ऐसे में जब आपको किसी बात को लेकर गुस्सा आता है तो आप अपने बच्चे के बारे में सोचे और धैर्य बनाए रखें।' दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन