1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण भरेंगी कतर के लिए उड़ान, फीफा वर्ल्ड कप में निभाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारी

दीपिका पादुकोण भरेंगी कतर के लिए उड़ान, फीफा वर्ल्ड कप में निभाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारी

 Published : Dec 06, 2022 07:01 am IST,  Updated : Dec 06, 2022 07:01 am IST

कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा गया था। वहीं अब वह फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए कतर के लिए रवाना होंगी।

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM_DEEPIKAPADUKONE

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही में, वह रणवीर सिंह स्टारर 'सर्कस' के ट्रेलर में दिखाई देने के बाद सभी को चौंका दिया। ट्रेलर को देखें तो पता लगता है कि फिल्म में वह एक मस्ती भरे ट्रैक पर अपने पति के साथ थिरकती नजर आएंगी। इस साल ही दीपिका को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखा गया था क्योंकि वह जूरी मेंबर्स में से एक थीं। वहीं अब खबर है कि दीपिका कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में एक बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। 

करेंगी ट्रॉफी का अनावरण 

दीपिका अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ने के लिए तैयार हैं क्योंकि वह फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए कतर जा रही हैं। इस टूर्नामेंट ने पूरी दुनिया को इन दिनों क्रेजी किया हुआ है। फैंस अपनी पसंदीदा टीमों का समर्थन करने के लिए बेताब हैं। हाल ही में फीफा विश्व कप में नोरा फतेही के की परफॉर्मेंस के बाद, एक सूत्र ने खुलासा किया कि दीपिका स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। यह वास्तव में फीफा के इतिहास में किसी भी भारतीय या अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता के लिए बड़ा होगा।

'फाइटर' की शूटिंग से आईं वापस 

अभिनेत्री को हाल ही में मुंबई हवाई अड्डे पर क्लिक किया गया था क्योंकि वह 'फाइटर' के शेड्यूल की शूटिंग के बाद असम से वापस आ रही थीं। वह पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। वहीं जनवरी 2023 में उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज होने वाली है। जिसके बाद दीपिका और ऋतिक दूसरे शेड्यूल को फिर से शुरू करेंगे।

साउथ फिल्मों में डेब्यू की तैयारी में हैं कार्तिक आर्यन! इस मूवी में आ सकते हैं नजर

कई फिल्में हैं कतार में 

'83' और 'ब्रह्मास्त्र' में छोटे से कैमियो के बाद, दीपिका अब रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में एक स्पेशल अपेंयरेंस देने के लिए तैयार हैं। उनके पास शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ वाली फिल्म 'पठान' भी है। इसके अलावा उनके पास प्रभास और दिशा पटानी के साथ प्रोजेक्ट के और अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' रीमेक है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख की फिल्म 'जवान' में दीपिका का भी स्पेशल कैमियो है।

आखिर ऐसा क्या हुआ जो उर्फी जावेद को करनी पड़ी FIR! सोशल मीडिया पर लगाई सबकी क्लास

Film Update: आयुष्मान की फिल्म को इस साउथ मूवी ने दी मात, 'एन एक्शन हीरो' से 6 गुना ज्यादा की कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन