1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने 'Pathaan' की रिलीज पर खुद को ऐसे दी ट्रीट, Photo देख आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी

दीपिका पादुकोण ने 'Pathaan' की रिलीज पर खुद को ऐसे दी ट्रीट, Photo देख आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी

 Published : Jan 25, 2023 11:30 am IST,  Updated : Jan 25, 2023 11:30 am IST

Shah Rukh Khan, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मल रहा है।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज ही उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'Pathaan' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण बड़े पर्दे पर एक्शन करती दिख रही हैं। फिल्म की रिलीज का दिन हर एक्टर के लिए खास होता है ऐसे में दीपिका ने भी इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए खुद को ट्रीट दी है। सोशल मीडिया पर Deepika Padukone ने एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनके फैंस के मुंह में पानी आ रहा है। दीपिका पादुकोण ने रिलीज के साथ ही फैंस का मुंह मीठा करवाते हुए सोशल मीडिया पर चॉकलेट केक और पेस्ट्री की तस्वीर शेयर की है।

deepika padukone
Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONEdeepika padukone

यह भी पढ़ें: Pathaan Twitter Review: एक बार फिर चला शाहरुख खान का जादू, जानिए दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

Deepika Padukone की इस तस्वीर में चॉकलेट सीरप से, 'गुड लक फॉर पठान' लिखा दिख रहा है। तस्वीर में पेस्ट्रीज, आईसक्रीम, केक और गाजर का हलवा दिख रहा है। इस पर कमेंट करते हुए फैंस दीपिका की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रिलीज के साथ ही दीपिका ने सुबह-सुबह ही फैंस का मुंह मीठा करवा दिया है।' 

'बॉर्डर' और 'LOC' जैसी देशभक्ति वाली फिल्मों के दीवानों को क्यों देखनी चाहिए 'PATHAAN', जानें 5 बड़े कारण

फिल्म 'Pathaan' में दीपिका पादुकोण एक स्पेशल एजेंट का किरदार निभा रही हैं जो शाहरुख खान के साथ मिलकर देश की रक्षा का काम करेगी। अब देखना होगा दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार दर्शकों को पसंद आता है या नहीं। दीपिका के करियर की बात करें तो दीपिका पादुकोण की आखिरी हिट फिल्म 2018 में रिलीज हुई 'पद्मावत' को कह सकते हैं। फिल्म 'पद्मावत' भी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद दीपिका की जो भी फिल्में रिलीज हुई हैं उन्हें मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म 'गहराइयां' में अनन्या पांडे, सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ नजर आई थीं। आने वाले समय में दीपिका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ऋतिक रोशन संग फिल्म 'फाइटर', अमिताभ बच्चन संग फिल्म 'द इंटर्न' शामिल है। फिल्म 'फाइटर' में भी दीपिका पादुकोण एक्शन करती दिखने वाली हैं।

Anupamaa: करियर खत्म करने के लिए वनराज अब काव्या को करेगा प्रेग्नेंट! छोटी अनु के लिए किसी भी हद तक जाएगा अनुज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन