1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देवरा ने रिलीज से पहले ही दिया BO पर तूफान का संकेत? एडवांस बुकिंग में कमा डाले 17 करोड़ रुपये

देवरा ने रिलीज से पहले ही दिया BO पर तूफान का संकेत? एडवांस बुकिंग में कमा डाले 17 करोड़ रुपये

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 25, 2024 10:01 am IST,  Updated : Sep 25, 2024 10:34 am IST

जाह्नवी कपूर, जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'देवरा: पार्ट वन' इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में देवरा ने सभी को चौंका दिया है। देवरा ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन 17 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है।

jahnvi kapoor- India TV Hindi
27 सितंबर को रिलीज होगी देवरा Image Source : INSTAGRAM

'जनता गैरेज' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा की फिल्म 'देवरा: पार्ट वन' रिलीज के लिए तैयार है। 27 सितंबर यानी आने वाले शुक्रवार को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आया है। जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म देवरा की एडवांस बुकिंग बीते रोज शुरू कर दी गई थी। पहले ही दिन की बुकिंग में देवरा ने अपनी धमाकेदार कमाई के संकेत दे दिए हैं। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक देवरा ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन 17 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब इस कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है। 

ट्रेलर को भी मिला जमकर प्यार

जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर पहली बार पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। दोनों की इस जोड़ी को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गानों को भी लोग प्यार दे रहे हैं। बीते हफ्ते रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने भी लोगों को काफी उत्साहित कर दिया है। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। देवरा के ट्रेलर को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाने के लिए तैयार है।

ये है फिल्म की स्टारकास्ट

देवरा फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो 3 बड़े स्टार लीड रोल में नजर आने वाले हैं। जूनियर एनटीआर के साथ जाह्ववी कपूर रोमांटिक रोल निभा रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम रोल निभाएंगे। इसके साथ ही फिल्म में प्रकाश राज, मुरली शर्मा, मीका श्रीकांत, कल्यारसन और श्रुति मराठे अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों  के बीच भी काफी उत्साह है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन