1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एनिमल' में बॉबी देओल के विलेन अवतार पर आया धर्मेंद्र का रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर बेटे के लिए कही ये बात

'एनिमल' में बॉबी देओल के विलेन अवतार पर आया धर्मेंद्र का रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर बेटे के लिए कही ये बात

 Published : Dec 04, 2023 11:36 am IST,  Updated : Dec 04, 2023 11:55 am IST

बॅाबी देओल इस वक्त अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। एनिमल' में खतरनाक विलेन का किरदार निभाकर वो हर तरफ छाए हुए हैं। हर कोई उनके इस किरदार की खूब तारीफ कर रहा हैं। इसी बीच अब उनके पापा धर्मेंद्र ने भी बेटे के इस किरदार पर अपना रिएक्शन दिया है।

Dharmendra, Bobby Deol- India TV Hindi
बेटे के खतरनाक विलेन अवतार को देख धर्मेंद्र ने दिया ऐसा रिएक्शन Image Source : DESIGN

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल ने खतरनाक किरदार निभाया है। इस रोल को लेकर अभिनेता बॉबी देओल खूब तारीफें पा रहे हैं। लंबे समय बाद बाॅबी बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। ऐसे में फिल्म में उनके किरदार को लेकर फैंस जमकर उनपर प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच अब बॉबी देओल के विलेन कैरेक्टर पर उनके पिता धर्मेंद्र का भी रिएक्शन सामने आया है। धर्मेंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने लाडले बेटे की तारीफ में की है।

एनिमल में बॉबी देओल के विलेन अवतार पर बोले धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘एनिमल’ फिल्म से अपने बेटे का एक स्क्रीनग्रैब शेयर किया है, जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने बेटे की तारीफ की है। उन्होंने ढेर सारी हार्ट इमोजी बनाते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे टैलेंटेड बॉब।' वहीं इससे पहले बाॅबी के दमदार लुक और शानदार एक्टिंग को देख उनके बड़े भाई सनी देओल भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए थे। बीते दिन सनी देओल ने फिल्म 'एनिमल' से बॉबी की एक तस्वीर अपने इंस्टा पर शेयर कर उनपर प्यार लुटाया था। सनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में बाॅबी देओल खून से लथपथ रोते हुए नजर आ रहे थे। बॉबी के इस खरतनाक तस्वीर को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा था, 'बॉब।'

विलेन बनकर बाॅबी ने रच दिया इतिहास

वकाई में 'एनिमल' में बॉबी देओल ने खतरनाक किरदार से हर तरफ तहलका मचा दिया है। हर कोई उनके इस किरदार की तारीफ करता नजर आ रहा है। फैंस का ये प्यार देख बीते दिन बाॅबी भी काफी भावुक हो गए थे।इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें बाॅबी रोते हुए नजर आए थे। बता दें कि बॉबी देओल ने साल 1995 में 'बरसात' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सालों तक इंडस्ट्री में बतौर हीरो काम करने के बावजूद उनका करियर उस तरह से नहीं चमका, जैसी उन्हें उम्मीद थी। लेकिन 'एनिमल' में उनके विलेन कैरेक्टर ने इतिहास रच दिया। बता दें कि 'एनिमल' में बॉबी देओल के अलावा रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ेंः

खानजादी और ईशा के बीच हुआ भयंकर झगड़ा, दोनों ने पार की हदें...एक-दूसरे पर किए भद्दे काॅमेंट्स

रणबीर कपूर ने मनाया 'एनिमल' की टीम के साथ सक्सेस का जश्न, लेकिन पार्टी से नदारद रहीं रश्मिका मंदाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन