1973 में रिलीज हुई 'जंजीर' वो फिल्म है, जिसने अमिताभ बच्चन के करियर को एक नई दिशा दी थी। इससे पहले बिग बी अपने नाम के साथ बैक टू बैक फ्लॉप का ठप्पा लगवा चुके थे। उन्होंने जंजीर से पहले करीब 11 फिल्में कीं और सभी फ्लॉप रहीं, जिसके चलते वह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना चुके थे। लेकिन, तभी उन्हें 'जंजीर' ऑफर हुई, जिसने उनके करियर में जान फूंकी और उन्हें हिंदी सिनेमा में स्थापित किया। लेकिन, क्या आप जानते हैं ये फिल्म पहले ही-मैन यानी धर्मेंद्र को ऑफर हुई थी, लेकिन अभिनेता एक कसम के चलते ये फिल्म नहीं कर पाए। इस बात का खुलासा खुद धर्मेंद्र के छोटे बेटे और अभिनेता बॉबी देओल ने किया था।
धर्मेंद्र को ऑफर हुई थी जंजीर
बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि 'जंजीर' पहले उनके पिता धर्मेंद्र को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसमें अभिनय से इनकार कर दिया। दीपकीर्ति चौधरी की किताब 'रिटन बाय सलीम जावेद' में भी बताया गया है कि सलीम खान ने सबसे पहले धर्मेंद्र को 'जंजीर' का आईडिया दिया था। जब फिल्म की कहानी तैयार हो गई तो मेकर्स ने धर्मेंद्र को अप्रोच किया था। तब ये फिल्म धर्मेंद्र के भाई अजीत और प्रकाश मेहरा साथ मिलकर बना रहे थे।
धर्मेंद्र ने क्यों ठुकराई थी जंजीर?
बॉबी देओल ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी और बताया था कि उनके पिता यानी धर्मेंद्र ने अपनी कजिन सिस्टर की वजह से जंजीर छोड़ दी थी। उन्होंने कहा था- 'जब जंजीर ऑफर हुई थी, तब पापा ये फइल्म करना चाहते थे। लेकिन, उनकी एक कजिन सिस्टर थीं और उनकी शायद प्रकाश मेहरा जी के साथ कोई प्रॉब्लम हो गई थी। उन्हें कहीं से शायद पता चला कि उन्हें जंजीर ऑफर हुई है, तो वो घर आईं और पापा से बोलीं- आपको मेरी कसम है, अगर आपने ये फिल्म की तो मेरा मरा हुआ मुंह देखोगे। इसलिए मेरे पापा ने जंजीर छोड़ दी।'
इन स्टार्स को भी ऑफर हुई थी जंजीर
बता दें, 1973 में रिलीज हुई जंजीर अमिताभ बच्चन से पहले 5 स्टार्स को ऑफर हुई थी। ये फिल्म धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, देव आनंद, राजेश खन्ना और धर्मेंद्र को ऑफर हुई थी। 90 लाख में बनी ये फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने 17 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जिसने उन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी थी। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन स्टारर 'जंजीर' की, जो उनसे पहले उस दौर के 5 बड़े स्टार्स को ऑफर हो चुकी थी और चारों ने इसे ठोकर मार दी थी।
ये भी पढ़ेंः MBBS डॉक्टर से बना सुपरस्टार सिंगर, ऑर्थोपेडिक्स में किया MS, गा चुका है 80 से ज्यादा हिट गाने