1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhurandhar ने आमिर-शाहरुख और सनी देओल की फिल्मों को दी मात, सीक्वल से पहले कर दिखाया ये कमाल, रणवीर को होगा नाज

Dhurandhar ने आमिर-शाहरुख और सनी देओल की फिल्मों को दी मात, सीक्वल से पहले कर दिखाया ये कमाल, रणवीर को होगा नाज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 04, 2026 10:34 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 10:34 am IST

Dhurandhar New Record: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर बीतते दिन के साथ नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। हाल ही में फिल्म के दूसरे भाग यानी धुरंधर 2 का टीजर जारी हुआ है और इससे पहले ही इसने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

Dhurandhar- India TV Hindi
धुरंधर ने बनाया नया रिकॉर्ड Image Source : IG/@OFFICIALJIOSTUDIOS/@PRIMEVIDEOIN

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' को रिलीज हुए 60 दिन से ज्यादा हो गए हैं और अब भी बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा कायम है। फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है और इसके सीक्वल का टीजर भी जारी हो चुका है। इस बीच धुरंधर ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने एक नए रिकॉर्ड के साथ शाहरुख खान, आमिर खान और सनी देओल जैसे सुपरस्टार्स की 'कुछ कुछ होता है', 'दंगल' और 'गदर' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी 'धुरंधर' 4 करोड़ से ज्यादा टिकट बेचकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

धुरंधर का नया रिकॉर्ड

धुरंधर ने पहले तो उन फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया, जो बॉक्स ऑफिस पर 50 दिनों से भी ज्यादा समय तक सफलतापूर्वक टिकी रहीं और अब 4 करोड़  (40 मिलियन) टिकटों की बिक्री का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुंच रहे थे और अब ओटीटी रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर इसकी धूम जारी है। खास बात यह है कि धुरंधर ने ये कीर्तिमान ऐसे समय आया है, जब ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हुआ है।

धुरंधर की धूम

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन ही इसने करीब 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। फिल्म भले ही सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई, लेकिन वर्ड-ऑफ-माउथ के साथ सक्सेस का आदर्श उदाहरण बन गई। फिल्म की मजबूत कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और देशभक्ति से भरी इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

भारतीय सिनेमा की एलीट क्लब में हुई शामिल

भारत में फिल्म के 4 करोड़ से अधिक टिकट बिक चुके हैं और इसी के साथ एक अनूठा माइलस्टोन हासिल कर लिया है और इसी के साथ भारतीय सिनेमा के एलीट क्लब में शामिल हो गई है। बता दें, धुरंधर 19वीं भारतीय फिल्म है, जिसने डॉमेस्टिक मार्केट में 40 मिलियन से अधिक फुटफॉल्स दर्ज किए हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की निरंतर थिएट्रिकल रन और औसत टिकट प्राइस के आधार पर यह आंकड़े आधारित हैं।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

फुटफॉल के मामले में ‘धुरंधर’ ने आमिर खान की ‘दंगल’ (3.7 करोड़) और ‘पीके’ (3.5 करोड़), शाहरुख खान की ‘कुछ कुछ होता है’ (3.5 करोड़), ‘कभी खुशी कभी गम’ (3.1 करोड़) और सनी देओल की ‘बॉर्डर’ (3.7 करोड़) को पीछे छोड़ चुकी है। यही नहीं, देव आनंद की ‘सीआईडी’ और राजकुमार की ‘लैला मजनूं’ जैसी क्लासिक्स फिल्में भी इससे पिछड़ गई हैं।

ये भी पढ़ेंः दृश्यम-अंधाधुन से भी धांसू है 2 घंटे 19 मिनट की ये फिल्म, क्राइम और माइंड गेम का परफेक्ट मेल देखकर चकरा जाएगा दिमाग

श्लोका मेहता-राधिका मर्चेंट पहुंचीं गोवा, एयरपोर्ट को बना दिया रनवे, बड़ी बहू की पटोला साड़ी पर टिक जाएंगी निगाहें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन