1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 300 करोड़ के पास पहुंची धुरंधर, कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं-2 ने मेकर्स को किया निराश, ये रहे आंकड़े

300 करोड़ के पास पहुंची धुरंधर, कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं-2 ने मेकर्स को किया निराश, ये रहे आंकड़े

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 14, 2025 09:55 am IST,  Updated : Dec 14, 2025 09:55 am IST

धुरंधर फिल्म लगातार सिनेमाघरों में चल रही है और इसका कलेक्शन 300 करोड़ रुपयों के करीब पहुंच गया है। वहीं कपिल शर्मा स्टारर फिल्म किस किसको प्यार करूं-2 ने मेकर्स को निराश किया है।

Dhurandhar And Kis kisko Pyar karoon 2- India TV Hindi
धुरंधर और किस किसको प्यार करूं-2 Image Source : INSTAGRAM@KAPIL SHARMA AND RANVEER SINGH

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और करीब 300 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के पास पहुंच गई है। वहीं बीते शुक्रवार को रिलीज हुई कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने मेकर्स को निराश किया है। बीते 2 दिनों में फिल्म ने 4.37 करोड़ रुपयों का ही कलेक्शन कर पाया है। दोनों ही फिल्में खूब तारीफें बटोर चुकी हैं लेकिन धुरंधर की आंधी में कपिल शर्मा की कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर लोगों को निराश किया है। 

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर उठाया धुआं

बीते 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने लोगों की खूब तारीफें बटोरी हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म लोगों के सीधे दिल में उतरी है। भले ही फिल्म काफी लंबी है लेकिन इसके बाद भी लोग बोर नहीं हुए और अभी भी देखने जा रहे हैं। धुरंधर ने पहले ही दिन 28 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते ही फिल्म 207 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी थी। बीते रोज शनिवार को धुरंधर ने 53 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। अभी भी लोगों को धुरंधर काफी पसंद आ रही है और 292 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के साथ इस साल की सबसे सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में जगह बना चुकी है। फिल्म अब 300 करोड़ी क्लब से महज चंद कदम दूर है। माना जा रहा है कि आज रविवार को फिल्म का कलेक्शन 350 करोड़ कर सकता है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने लीड रोल निभाया है। वहीं अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ आर माधवन के किरदारों ने कमाल कर दिया है। फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है और यहां तक कि फिल्मी सितारों को भी ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। 

धुरंधर की आंधी में उड़ी किस किसको प्यार करूं-2?

वहीं बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म किस किसको प्यार करूं-2 ने भी लोगों को हंसाया है। कपिल शर्मा की हिट फिल्म का ये सीक्वल काफी मजेदार रहा है। लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई है। किस किसको प्यार करूं-2 ने पहले ही दिन 1.85 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर पाया था। इसके बाद दूसरे दिन 2.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म का 2 दिनों का कलेक्शन 4.37 करोड़ रुपयों तक पहुंच गया है। इस कलेक्शन को देख मेकर्स काफी निराश हुए हैं। तारीफों के बाद भी ये फिल्म धुरंधर की बॉक्स ऑफिस आंधी में पिस गई है। अब उम्मीद है कि इस वीकेंड पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। आज रविवार को फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। अब देखना होगा कि क्या कपिल शर्मा का जादू लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहता है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की याद में खोईं हेमा मालिनी, दिया भावुक ट्रिब्यूट, सनी-बॉबी और प्रकाश कौर संग दिखी ही-मैन की बॉन्डिंग

टीवी और फिल्म एक्टर्स में क्या फर्क है? 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर ने दिया जवाब, कह दी बड़ी बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन