प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' आज 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है और इसे औसत फिल्म का कलेक्टिव दर्ज भी फैन्स ने दे दिया है। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त भी दमदार किरदार में सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां प्रभास को इस फिल्म के लिए ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है और इसी बीच संजय दत्त लाइमलाइट लूट ले गए हैं। सोशल मीडिया पर धुरंधर स्टार संजय दत्त एक बार फिर छा गए हैं और लोगों ने हॉरर वाइब ला रहे हैं। एक्स पर लोगों ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
संजय दत्त ने निभाया प्रभास के दादा का किरदार
द राजा साब में संजय दत्त ने प्रभास के दादा का किरदार निभाया है और जरीना बहाव के पति बने हैं। कनकराजू नाम के इस किरदार में संजय दत्त एक हॉरर वाइब लेकर आते हैं जिसे देख दर्शक खुश हो गए हैं। फिल्म के आखिरी 20 मिनट में संजय दत्त धमाकेदार एक्टिंग से लोगों को खुश कर दिया है। अब एक्स पर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और फिल्म में एक हॉरर वाइब लाने भी श्रेय संजय दत्त को दिया जा रहा है।
प्रभास को लोगों ने किया ट्रोल
वहीं संजय दत्त की तारीफों के बीच लोगों ने प्रभास को ट्रोल किया है और इस फिल्म को भी औसत दर्जे की कहानी करार दिया है। प्रभास की इस फिल्म से फैन्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि द राजा साब देखने के बाद लोगों ने यहां तक कह दिया कि प्रभास को बाहुबलि से मिली स्टारडम की लॉट्री अब खत्म हो गई है। द राजा साब निधि अग्रवाल भी लीड रोल में नजर आई हैं साथ ही जरीना बहाव भी दमदार किरदार के लिए तारीफें बटोर रही हैं। फिल्म को मारुति दासारी ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने खुद ही लिखी है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 11 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। ये आंकड़े देर रात बदल भी सकते हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहती है या नहीं।
ये भी पढ़ें- थालापति विजय की सियासत बनी जन नायकन फिल्म के लिए गले की फांस? अब इस दिन होगी सुनवाई, नहीं मिला सर्टिफिकेट
Jana Nayagan New Release Date: अब इस दिन थलापति विजय करेंगे धमाका, इस त्योहार पर रिलीज होगी फिल्म