प्रभास दुनिया भर में एक प्रसिद्ध स्टार हैं। अभिनेता ग्लोबल फैनडम का आनंद लेते हैं और उनकी पहुंच दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। एक्टर 2022 में कई भारतीय फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं आइए जानते हैं नए साल में एक्टर कौन-कौन से अवतार में नजर आएंगे?
अपनी पहली माइथोलॉजी शैली की फिल्म में अभिनय करते हुए अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। इससे पहले, अभिनेता ने हर तरह की रोमांटिक भूमिकाएं निभाई हैं, कॉमेडी से लेकर एक्शन हीरो वाले अवतार लेकिन यह एक माइथोलॉजिकल करैक्टर के रूप में उनका पहला मौका है और उनका अवतार कुछ ऐसा होगा जो हममें से किसी ने पहले कभी नहीं देखा होगा।
प्रभास कई रोमांटिक फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, यही वजह है कि उन्हें 'डार्लिंग' के निकनेम से जाना जाता है। हालांकि, अभिनेता अपने करियर में पहली बार लवरबॉय/ओल्ड स्कूल लवर की भूमिका निभा रहे हैं और उनके हर लुक को फैंस से प्यार मिला है।
सालार में प्रभास की भूमिका के बारे में ज़्यादा कुछ पता नहीं है, लेकिन एक बात का खुलासा हो गया है कि प्रभास इस एक्शन फिल्म में एक राउडी और हार्ड हीटिंग हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। बहुत समय बाद प्रभास की फुल इन फॉर्म फाइटिंग एक्शन फ़िल्म देखने मिलेगी क्योंकि अभिनेता इस एक्शन फिल्म के साथ पहले से अधिक एक्शन से भरपूर अवतार में वापसी कर रहे हैं।
संपादक की पसंद