1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि, कहा - हमारे दिलों पर लिखा है नाम

दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में दी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि, कहा - हमारे दिलों पर लिखा है नाम

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 21, 2022 09:28 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 10:47 am IST

दिलजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी परफॉर्मेंस की एक वीडियो शेयर किया है। जिसके जरिए उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है। सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए बताया कि कैसे लोग अपनी तरफ ध्यान खींचने के लिए उनको गिराते हैं, जिनके पास फेम होता है।

Diljit Dosanjh Tribute to Sidhu Moose Wala- India TV Hindi
Diljit Dosanjh Tribute to Sidhu Moose Wala Image Source : INSTAGRAM - DILJITDOSANJH

Diljit Dosanjh Tribute to Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने नेक दिल के जाने जाते हैं। पंजाब से निकलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले दिलजीत का नाम आज बड़े-बड़े सितारों की गिनती में आता है।  दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में वैंकूवर में अपने कॉन्सर्ट में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है। 

दिलजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी परफॉर्मेंस की एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वन लव।" सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए बताया कि कैसे लोग अपनी तरफ ध्यान खींचने के लिए उनको गिराते हैं, जिनके पास फेम होता है। 

शेयर किए गए फोटो-वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में एक डिजिटल बैनर भी लगा हुआ है,जिसपर लिखा है-‘‘ यह शो हमारे भाइयों को समर्पित है।’’ अपने कॉन्सर्ट में जैसे ही दिलजीत ने सिद्धू मूसेवाला का नाम लिया तो तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई और लोग जोर-जोर से मूसेवाला का नाम चिल्लाने लगें।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत जोकि मूसेवाला की याद में एक खास गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस कॉन्सर्ट में सिंगर ने खुलकर मूसेवाला और उनके परिवार के बारे में बात की। दिलजीत ने इमोशनल होते हुए बताया कि, कैसे मूसेवाला के पिता ने अपने बेटे के अंतिम संस्कार में अपनी पगड़ी उतार दी थी। उन्होंने यह कहा कि ‘मैं आपके और आपकी पगड़ी का बहुत सम्मान करता हूं’।

दिलजीत ने आगे कहा कि, सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी समुदाय को हमेशा एक साथ रहने की सलाह दी, क्योंकि ऐसे कई लोग हैं जो हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। दिलजीत ने पंजाबियों और मूसेवाला की स्मृति को निशाना बनाने वालों को भी आगाह करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि, ‘मूसेवाला का नाम दिल पर लिखा है और इसे मिटाने में बहुत समय लगेगा।’

ये भी पढ़िए

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच खत्म हुआ झगड़ा, वायरल वीडियो में हंसी-मज़ाक करते आए नज़र

Salman Khan की No Entry 2 में होगी 10 हसीनाओं की एंट्री, रश्मिका और समांथा भी होंगी फिल्म का हिस्सा?

'कटप्पा' की बेटी खूबसूरती के मामले में नहीं हैं किसी से भी कम, तस्वीरें देख हटा नहीं पाएंगे नज़रें

शाहरुख खान ने खुद माधवन से मांगा था Rocketry में रोल, नहीं ली कैमियो के लिए कोई फीस

मशहूर कन्‍नड़ एक्‍टर सतीश वज्र की खून से लथपथ बॉडी बरामद, 3 महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन