बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस और बोल्ड-ग्लैमरस अवतार के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिटनेस के मामले में वह कई बॉलीवुड हसीनाओं के लिए इंस्परेशन हैं। लेकिन, अब दिशा एक और वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। रविवार की सुबह दिशा पाटनी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान वह हमेशा कि तरह बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। बैगी जींस और फुल स्लीव स्किनी टॉप में दिशा कैजुअल लुक फ्लॉन्ट करती दिखीं। वह ट्रैवलिंग के लिए तैयार लग रही थीं, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचते ही वह एंट्री गेट पर कुछ परेशान दिखीं। एक्ट्रेस को देखकर ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री अपना पासपोर्ट लाना भूल गईं, जिसके चलते उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया।
पासपोर्ट भूल गईं दिशा पाटनी?
सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने दिशा का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट की ओर जाते देखा जा सकता है। लेकिन, अगले ही पल उन्हें एयरपोर्ट गेट से यू-टर्न लेते देखा गया और अपनी कार में वापस जाने से पहले दिशा के चेहरे पर निराशा नजर आती है। जब दिशा वापस जा रही थीं, तो एक फोटोग्राफर ने पूछा, "क्या हुआ?", जिस पर अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा, "कुछ नहीं"। खुद पर हंसते हुए, वह अपनी कार में बैठ गईं।
यहां देखें वीडियो
एफआई ग्रैंड प्रिक्स 2025 में बिखेरे जलवे
दिशा कभी अपने लुक से फैंस को हैरान करने में फेल नहीं होतीं। अभिनेत्री पिछले दिनों मोनाको पहुंची थीं, जहां उन्होंने F1 ग्रैंड प्रिक्स 2025 में भाग लिया। इस दौरान हमेशा की तरह, दिशा ने सेक्सी बैकलेस टॉप और बैगी जींस के साथ बोल्ड लुक अपनाया। दिशा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए एक हल्के हरे रंग का हैंडबैग और डार्क सनग्लासेस चुने, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। दिशा ने इसकी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
दिशा पाटनी के रीसेंट प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार साउथ सुपरस्टार सूर्या स्टारर 'कंगुवा' में नजर आई थीं, जिसमें बॉबी देओल ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। नवंबर 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रकाश राज, योगी बाबू, वसुंधरा कश्यप, केएस रविकुमार और कोवई सरला जैसे कलाकार भी नजर आए थे। वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह अपकमिंग एक्शन कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी।